29 May Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का बड़ा अलर्ट, आज इन जिलों में फिर से आएगा तेज तूफान

29 May Haryana Weather : जैसा कि आप सभी का पता ही है कि हरियाणा में कल से मौसम ने तबाही मचा रखी है। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज यानी 29 मई को फिर से अलर्ट जारी किया है। जिसमें हरियाणा के कई जिलों में फिर से तेज आंधी आने वाली है।
 

Newz Fast, New Delhi हरियाणा में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम से मौसम पूरी तरह बदल गया है।

जिससे कल गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों- रेवाड़ी, सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद में तेज आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। 

इस बारिश और ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ-साथ  विभाग ने आज भी 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने बताया कि आज हरियाणा के उत्तर-पूर्वी हिस्सों- यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की संभावना है।

इसके साथ ही भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। विभाग ने मध्य और दक्षिण हरियाणा के जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।