24 May Weather : मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी, हरियाणा-राजस्थान भी शामिल
हाल ही में पिछले दिनों हुई बारिश से कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में नॉर्मल बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
चलिए जानते है आज 24 मई रविवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
मौसम विभाग के अनुसार, देशभर में गर्मी और लू ने लोगों की चिंता का बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बताया है की हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही और धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, जबकि UP और MP समेत सभी राज्यों में हीटवेव का असर जमकर रहने वाला है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया WD एक्टिव होने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय हिस्सों पर बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है पश्चिमी घाट के हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और गोवा में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने बताया है की आंधी-बारिश की गतिविधियां अब आगे से आगे बढ़ने वाली है।
दिल्ली-NCR का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान येलो अलर्ट बताया है। इस दौरान कुछ हिस्सों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और बूंदाबांदी या हल्की बौछारें हो सकती हैं। इसके बाद अगले 5 दिन तक लू का अलर्ट भी जारी है।
राजस्थान में मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से राजस्थान के अधिकांश जिलों में ज्यादा अधिक भीषण गर्मी होने का अनुमान लगाया है। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने वाला है।
फिलहाल, राज्य के कुछ हिस्सों में तेज धूल भरी हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी से आंशिक राहत मिली। इस बीच कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती हैं।
मानसून की एंट्री
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 23 मई को अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में प्रवेश कर गया है, जिसके बाद दक्षिण भारत के तटीय भागों पर मौसम का मिजाज बदल सकता है। अधिकांश हिस्सों पर तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।