Major Nitish Kumar Singh Success Story: आर्मी मेजर ने UPSC में हासिल की 305वीं रैंक, आतंकियों को सरहद पर चटाई थी धूल
Major Nitish Kumar Singh Success Story : भारतीय सेना के जवानों की वीरता और साहस की कहानियां बहुत सुनी जाती है. आज हम आपको एक ऐसे ही आर्मी मेजर के बारे में बता रहे है जिन्होंने युद्ध के मैदान से लेकर UPSC तक का सफर तय किया.
हम बात कर रहे है आर्मी मेजर नीतीश कुमार सिंह(Major Nitish Kumar Singh) (रिटायर्ड) की. मेजर नीतीश बेगूसराय के साम्हो (बिजुलिया) गांव के रहने वाले है. मेजर नीतीश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई 8वीं कक्षा तक अपने पैतृक गाँव से की.
उसके बाद उन्होंने साल 2007 में मध्य प्रदेश से 10वीं (मैट्रिक) और साल 2009 में महाराष्ट्र से 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा पास की. 12वीं के बाद उन्होंने मेडिकल की तैयारी शुरू की थी.
उसके बाद नीतीश ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा पास की. उसके बाद नीतीश ने ग्रेजुएशन पूरा करते ही उन्हें भारतीय सेना में कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME) कोर में अधिकारी बने.
2017 में नीतीश की पोस्टिंग दक्षिण कश्मीर में थे. तब उन्होंने दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एंटी-टेरर ऑपरेशन में हिस्सा लिया. एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान नीतीश को आतंकियों की गोलियों का सामना करना पड़ा.
जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. नीतीश के शरीर पर लगे जख्म उनके इरादे को बदल नहीं पाई. गंभीर चोटों के कारण उनकी सैन्य सेवाओं पर असर पड़ रहा था. जिसके बाद उन्हें रिटायर कर दिया गया.
रिटायर होने के बाद भी उनके खून से देश सेवा का जज्बा नहीं गया. नीतीश ने हार मानने की बजाय UPSC की परीक्षा का तैयारी शुरू कर दी.
मेजर नीतीश ने UPSC CSE 2025 की परीक्षा पास करके ऑल इंडिया 305वीं रैक हासिल की. अब वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में ट्रेनिंग के लिए जाने को तैयार हैं.