Lucknow-Kanpur Expressway : अगले महीने यूपी के लोगों को मिलेगा नए एक्सप्रेसवे का तोहफा, 62.7 किलोमीटर बनेगा लंबा
Lucknow-Kanpur Expressway : केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश को लोगों को एक ओर बड़ा तोहफा देने जा रही है। यूपी में अगले महीने से एक ओर नया एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है।
ये एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा बनाया गया है। ये एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। अब यूपी में नया एक्सप्रेस-वे लखनऊ-कानपुर बनाया जा रहा है।
ये एक्सप्रेस-वे लगभग 62.7 किलोमीटर लंबा होगा। ये एक्सप्रेस-वे यूपी का सबसे छोटा हाईवे होगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से लाखों लोगों को फायदा होने वाला है। साथ ही लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
एनएचएआई के अनुसार इस एक्सप्रेसवे का निर्माण दो फेज में पूरा किया जा रहा है। बता दें कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस का पहला फेज लगभग तैयार हो चुका है।
उन्नाव से बंथला तक 45 किलोमीटर लंबे पैकेज-2 का काम पूरा हो चुका है। दूसरे फेज में लखनऊ क्षेत्र का 17.52 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे का काम बाकी रह गया है।
45 मिनट में सफर होगा पूरा
वैसे हर रोज कानपुर-लखनऊ मार्ग बहुत ज्यादा जाम लगता है। जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती है। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनने से यह दूरी महज 45 मिनट में तय हो सकेगी।
कानपुर से लखनऊ जाने के लिए पहले 2 से 3 घंटेका समय लगता था। साथ ही इस एक्सप्रेस-वे में हाईटक सुविधाएं दी जाएगी।
ये होंगी खास सुविधाएं
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में 11 वाहन अंडरपास, 13 लाइट वाहन अंडरपास, 11 पैदल अंडरपास, 9.59 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, एक रेलवे ओवरब्रिज और चार प्रमुख पुल बनाए गए हैं। साथ ही लोगों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
ये होगा फायदा
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनने से आम लोगों को रोजाना आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे आपके पैसों की बजत भी होगी।