Lady ClerkMurder : महिला क्लर्क की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर

Lady Clerk Murder : हरियाणा के करनाल में महिला क्लर्क डिंपल अरोड़ा के गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया था आरोपी के पैर में गोलियां लगी है।
 

Newz Fast, New Delhi बता दें कि 15 मई को सैक्टर 9 स्थित निवास पर बिजली निगम में क्लर्क डिंपल अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह स्कूटी को स्टैंड पर खड़ा कर लॉक कर रही थी।

इसी दौरान पीछे से एक युवक आया और डिंपल के सिर में गोली मार दी। आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज में पूरी वारदात कैद मिली। फुटेज में घटना से करीब 1 घंटे पहले एक बाइक सवार युवक इलाके में घूमकर रैकी करता नजर आया।

महिला क्लर्क डिंपल अरोड़ा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सीआईए टीम ने हत्या के आरोपी विकास को मुठभेड़ के बाद हिरासत में ले लिया है।

रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कर्ण लेक से इंद्री रोड की तरफ बाइक पर जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी.