Kal ka Rashifal 30 April 2026 : बुधादित्य योग बनने से इन राशियों की बदल जाएगी तकदीर, जानें आपकी राशि के बारे में
Kal ka Rashifal 30 April 2026 : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कल यानी 30 अप्रैल 2026 को मेष राशि में बुधादित्य योग बन रहा है। जिससे कई राशियों की तकदीर बदलने वाली है।
साथ ही कन्या राशि में चंद्रमा प्रवेश करने वाले है, जिससे सहर काम में लाभ मिलने वाला है। कल के दिन धनु राशि के जातकों को सर्तक रहना होगा। कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन करियर और आर्थिक दृष्टि से बेहतरीन रहेगा।
कल का पंचाग
तिथि: शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी (रात 09:12 तक)
नक्षत्र: चित्रा (01 मई, सुबह 02:16 तक)
योग: वज्र (रात 08:55 तक)
करण: गर (सुबह 08:26 तक), फिर वणिज (रात 09:12 तक)
वार: गुरुवार
संवत: विक्रम संवत 2083 (सिद्धार्थी), शक संवत 1948 (पराभव)
राहुकाल: 01:58 PM से 03:37 PM (इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें)
उपाय: गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें, जो भाग्य को मज़बूत करेगा।
30 अप्रैल 2026 का राशिफल (12 राशियां)
मेष (Aries) : मेष राशि के जातकों की राशि में कल बुध का गोचर कार्यक्षेत्र में गति और विचारों में तीव्रता लाएगा। आर्थिक लाभ और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे।
वृषभ (Taurus) : वृषभ राशि के जातकों को करियर में धैर्य से सफलता मिलेगी। रचनात्मकता बढ़ेगी और नए दोस्त बनेंगे।
मिथुन (Gemini) : मिथुन राशि के जातकों को रचनात्मकता और नए अवसरों से भरा दिन होगा। संचार (IT/Marketing) क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
कर्क (Cancer) : कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मिलेगी, लेकिन धैर्य से काम लें। खर्चे बढ़ सकते हैं।
सिंह (Leo) : सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सफलता मिलेगी। नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।
कन्या (Virgo) : कन्या राशि के जातकों को समाज में सम्मान बना रहेगा और पुराने साथियों से मुलाकात होगी। करियर में लाभ मिलेगा।
तुला (Libra) : तुला राशि के जातकों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है, ध्यान (meditation) से तनाव दूर होगा।
वृश्चिक (Scorpio) : वृश्चिक राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी और नए दोस्त बनेंगे। सुखद समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
धनु (Sagittarius) : धनु राशि के जातकों को मानसिक दुविधा हो सकती है, विवाद से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
मकर (Capricorn) : मकर राशि के जातकों कल कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक परेशानी संभव है, वाहन सावधानी से चलाएं।
कुंभ (Aquarius) : कुंभ राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार और करियर में तरक्की मिलेगी।
मीन (Pisces) : मीन राशि के जातकों की लव लाइफ में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।