Kal ka Rashifal 29 April 2026 : हर्षण योग बनने से मेष, वृषभ और मकर राशि के जातकों को मिलेगा करियर और धन के शुभ संकेत, जानें आपकी राशि के बारे में

Kal ka Rashifal 29 April 2026 : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कल यानी 29 अप्रैल को चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेगा। साथ ही हस्त नक्षत्र और हर्षण योग बनने से कई राशियों को करियर  और धन मिलने के शुभ संकेत मिलने वाले है। साथ ही कई राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है। आइये जानते है कल का राशिफल। 
 

Kal ka Rashifal 29 April 2026 : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कल यानी 29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को वैशाख शुक्ल त्रयोदशी है। कल हस्त और चित्रा नक्षत्र के साथ 'हर्षण' और 'वज्र' योग बन रहे हैं।

जिससे कई राशियों को बहुत फायदा मिलने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मेष, वृषभ और मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में सफलता व विकास होने की संभावना है।

कल का पंचाग 

तिथि: वैशाख शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी (शाम 07:51 बजे तक)।

नक्षत्र: हस्त नक्षत्र (30 अप्रैल को रात 12:15 बजे तक)।

योग: हर्षण योग (रात 08:50 बजे तक), उसके बाद वज्र योग बन रहा है। 

करण: कौलव (सुबह 07:18 बजे तक)।

राशि: चंद्रमा कन्या राशि में और सूर्य मेष राशि में रहेंगे।

राहुकाल: दोपहर 12:19 अपराह्न से 01:58 अपराह्न तक (इस दौरान शुभ कार्य से बचें)।

उपाय: बुधवार होने के कारण गणेश जी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।

राशिफल 29 अप्रैल 2026 (संक्षेप में):

मेष (Aries) :  मेष राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन व तरक्की मिलेगी। साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय आपके लिए खास रहेगा ।

वृषभ (Taurus) :  वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा और धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन (Gemini) : मिथुन राशि के जातकों को नए अवसर मिलेंगे और मेहनत का फल मिलेगा।

कर्क (Cancer) :  कर्क राशि वाले अपने काम में संतुलन बनाए रखें। साथ ही आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

सिंह (Leo) : सिंह राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, सोच-समझकर फैसले लें।

कन्या (Virgo ) : कन्या राशि के जातकों के लिए रुका हुआ काम पूरा होगा, भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला (Libra) : तुला राशि के जातकों को सुख-सुविधाओं में वृद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग से कार्यों में सफलता।

वृश्चिक (Scorpio) : वृश्चिक राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

धनु (Sagittarius) : धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें, परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn) : मकर राशि के जातकों को नौकरी में शानदार दिन, नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

कुंभ (Aquarius) : कुंभ राशि के जातकों रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, धन लाभ के योग हैं।

मीन (Pisces) : मीन राशि के जातकों को करियर में नई संभावनाएं, मानसिक शांति का अनुभव होगा।