Kal ka Rashifal 21 April 2026 : कल इन राशि के जातकों को मिलेगा जीवन में सबसे बड़ा लाभ, जानें आपकी राशि के बारे में
Kal ka Rashifal 21 April 2026 : कल यानी 21 अप्रैल ज्योतिशास्त्र के अनुसार, मंगलवार को शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र है। शास्त्रों के मुताबिक, कल चंद्रमा वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसका असर कई राशियों पर पड़ेगा।
कुछ राशि के जातकों की जीवन में संवाद और तकनीकी कार्यों के लिए सक्रियता लाएगा। कुछ राशियों के लिए कल का दिन साहस और ऊर्जा वाला रहेगा। कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति और वित्तीय लाभ मिलेगा।
कल का पंचाग
तिथि: वैशाख शुक्ल पंचमी
नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र
योग: शोभन और रवि योग
विशेष: यह दिन साहस और ऊर्जा का प्रतीक है। भगवान हनुमान की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा ।
21 अप्रैल 2026 का राशिफल (संक्षिप्त):
मेष (Aries) : मेष राशि के जातकों का कल का दिन मिलाजुला होगा। इसी के साथ आपके दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है।
वृषभ (Taurus) : वृषभ राशि के जातकों को अपने पुराने निवेशों से लाभ मिलेगा। इसी के साथ रचनात्मकता बढ़ेगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
मिथुन (Gemini) : मिथुन राशि के जातकों की राशि में कल चंद्रमा का प्रवेश होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
कर्क (Cancer) : कर्क राशि के जातकों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
सिंह (Leo) : सिंह राशि के जातकों को कल लीडरशिप क्वालिटी से लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या (Virgo) : कन्या राशि के जातकों को करियर में मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में नए मौके सामने आ सकते हैं।
तुला (Libra) : तुला राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा, दिन सुखद रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) : वृश्चिक राशि के जातकों को अपने परिवार पर ध्यान देना होगा। किसी पुराने अटके काम के पूरे होने से राहत मिलेगी।
धनु (Sagittarius) : धनु राशि के जातकों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है।
मकर (Capricorn) : मकर राशि के जातकों को सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ (Aquarius) : कुंभ राशि के जातकों की रचनात्मकता और संवाद में वृद्धि होगी। व्यापार में महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।
मीन (Pisces) : मीन राशि के जातकों को कल धन लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।