Kal ka Rashifal 1 May 2026 : बुद्ध पूर्णिमा पर इन राशियों को धन और करियर में होगी वृद्धि, लक्ष्मी जी को लगाएं दूध-चावल का भोग 

Kal ka Rashifal 1 May 2026 : आज के समय में अधिकतर लोग अपने भविष्य की चिंता करते रहते है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कल यानी 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कई राशियों को धन और करियर में लाभ मिलने वाला है। साथ ही कल मां लक्ष्मी को दूध और चावल का भोग जरूर लगाएं। आइये जानते है आपकी राशि के बारे में...
 

Kal ka Rashifal 1 May 2026 : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कल यानी 1 मई दिन शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) है। बुद्ध पूर्णिमा को अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक माना जाता है।

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कल कई राशियों की किसम्त चमकने वाली है। साथ ही कई राशियों को धन और करियर वृद्धि मिलेगी। 

1 मई 2026 का पंचाग

विशेष संयोग: वैशाख पूर्णिमा (रात 10:52 बजे तक), चित्रा पूर्णनामी, और कूर्म जयंती है।

भाग्यशाली संकेत: 5 राशियों के लिए अचानक धन लाभ और करियर में वृद्धि के योग बन रहे है।

उपाय: सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं, लक्ष्मी जी को दूध-चावल का भोग लगाएं और दान करें। 

राशिफल :

मेष (Aries) : मेष राशि के जातकों को कल मिश्रित परिणाम मिलने वाला है। साथ ही काम में उतार-चढ़ाव और नौकरी का दबाव रहेगा, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी।

वृषभ (Taurus) : वृषभ राशि के जातकों को भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। परिवार का सहयोग तनाव कम करेगा और कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

मिथुन (Gemini) : मिथुन राशि के जातकों को रचनात्मकता और नेटवर्किंग के अवसर। करियर में संचार (Communication) से सफलता मिलेगी।

कर्क (Cancer) : कर्क राशि के जातकों का उत्साह से भरा दिन, रुके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह (Leo) : सिंह राशि के जातकों को धन लाभ के योग और पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी।

कन्या (Virgo) : कन्या राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा, नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

तुला (Libra) : तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

वृश्चिक (Scorpio) : वृश्चिक राशि के जातकों का कल का दिन खास रहेगा, आत्म-विश्वास बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius) : धनु राशि के जातकों के खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी खुलेंगे।

मकर (Capricorn) : मकर राशि के जातकों को निवेश के लिए अच्छा समय, कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी।

कुंभ (Aquarius) : कुंभ राशि के जातकों को करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces) : मीन राशि के जातकों को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलेगा।