Kal ka Rashifal 27 April 2026 : मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों अटके हुए काम होंगे पूरे, जानें आपकी राशि के बारे में 

Kal ka Rashifal 27 April 2026 : आज के समय में अधिकतर लोग अपने भविष्य को लेकर चिंता में रहते है। उनके आने वाला कल कैसा रहने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कल 'ध्रुव' और 'मालव्य' जैसे शुभ योग बन रहे है। जिससे कई राशि के जातकों को बहुत फायदा मिलने वाला है। आइये जानते है कल की राशि के बारे में विस्तार से... 
 

Kal ka Rashifal 27 April 2026 : कल यानी 27 अप्रैल 2026 को दिन सोमवार और मोहिनी एकादशी है। कल सोमवार के दिन सिद्धिलक्ष्मी जयंती भी है। सोमवार को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहा है।

इससे सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसी के साथ कल 'ध्रुव' और 'मालव्य' जैसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

मेष राशि में सूर्य और वृषभ में शुक्र की स्थिति से करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। साथ ही कई राशियों को धन लाभ के साथ करियर में भी सफलता मिलने वाली है।                                          

कल का विशेष पंचांग (27 अप्रैल 2026)

तिथि: वैशाख शुक्ल एकादशी (शाम 06:16 तक)

नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी (रात 09:18 तक)

शुभ योग: ध्रुव और मालव्य योग

राहुकाल (अशुभ समय): प्रातः 07:23 से 09:02 तक (इस दौरान शुभ कार्य टालें)

त्योहार: मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती और त्रिशूर पूरम

27 अप्रैल 2026 का राशिफल 

मेष, सिंह और धनु (अग्नि तत्व) : इन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी, नेतृत्व के अवसर और करियर में सकारात्मक प्रगति के योग हैं।

वृषभ, कन्या और मकर (पृथ्वी तत्व) : इन राशि के जातक रचनात्मकता का उपयोग करें और आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।

मिथुन, तुला और कुंभ (वायु तत्व) : इन राशि के जातकों के बातचीत में स्पष्टता आएगी, कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

कर्क, वृश्चिक और मीन (जल तत्व) : इन राशि के जातकों के भावनात्मक संतुलन बनाए रखें, परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।