Ishitwa Anand Success Story : सेल्फ-स्टडी से पटना के इस शख्स ने UPSC में हासिल की 50वीं रैंक, किरोड़ी मल कॉलेज से की पढ़ाई
Ishitwa Anand Success Story : UPSC की परीक्षा को पास करना नामुकिन है। बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास करके IAS या IPS अधिकारी बनते है।
आज हम आफको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया।हम बात कर रहे है इशित्वा आनंद (Ishitwa Anand) की। इशित्वा आनंद बिहार के पटना जिले के पंडारक (बाढ़) के रहने वाले है।
इशित्वा आनंद की माता अनमोल कुमारी (Anmol Kumari) डीडीयू नगर (Deen Dayal Upadhyay Nagar) रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में ASI के पद पर कार्यरत हैं। डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने इशित्वा की सफलता पर उनकी माता को सम्मानित किया था।
इशित्वा आनंद की शुरुआती पढ़ाई और उच्च शिक्षा
इशित्वा ने कक्षा 3 से कक्षा 10 तक की पढ़ाई ओक ग्रोव स्कूल, मसूरी (Oak Grove School, Mussoorie) से की है। उसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आ गए।
इशित्वा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध किरोरी मल कॉलेज (Kirori Mal College, Delhi University) से भूगोल ऑनर्स (Geography Honours) की डिग्री हासिल की।
UPSC की तैयारी और परीक्षा
इशित्वा कॉलेज के समय ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी। बिना किसी पारंपरिक कोचिंग के, घर पर रहकर सेल्फ-स्टडी से UPSC की तैयारी की। ग्रेजुएशन के बाद इशित्वा ने UPSC की परीक्षा दी, लेकिन वे उसमें असफल रहे।
उसके बाद इशित्वा ने YouTube व ऑनलाइन माध्यमों (जैसे CSAT के लिए) से तैयारी की। पहले प्रयास में प्रीलिम्स पास किया लेकिन मेन्स में सफल नहीं हुए, जिससे सीख लेकर उन्होंने अपनी रणनीति में सुधार किया। इशित्वा ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC CSE 2025 की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 50वीं रैंक हासिल की।