IIT Delhi Vacancy 2026 : IIT दिल्ली ने सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पदों पर निकाली भर्ती, हर महीने मिलेगी 79,269 रुपये सैलरी
IIT Delhi Vacancy 2026 : अगर आप ग्रेजुएशन पास है तो आपको IIT दिल्ली में नौकरी करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। हाल ही में IIT दिल्ली ने संविदात्मक आधार पर सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (वरिष्ठ परियोजना वैज्ञानिक) और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (परियोजना वैज्ञानिक) के 2-2 पदों पर भर्ती निकाली है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। सभी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से अप्लाई कर सकते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 को शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करवा सकते है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद के लिए प्रथम श्रेणी में एमबीए के साथ प्रासंगिक क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव होना चाहिए।
साथ ही प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, एमपीएच/समकक्ष होना चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवार के पास उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य में अनुभव के साथ स्कोपस इंडेक्स जर्नल/प्रतिष्ठित राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यवाहियों में कम से कम 2 शोध पत्र प्रकाशित किए होना चाहिए।
ऐसे होगा चयन और सैलरी
इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन अनुभव और कौशल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवार को ऑनलाइन इंटरव्यू देना होगा।
अगर इंटरव्यू के बाद उम्मीदवार का चयन होता है तो उसे प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद के लिए 47,790 से 62,350 रुपए और सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद के लिए 60,750 से 79,269 रुपये हर महीने सैलरी दी जाएगी। साथ ही उन्हें कई लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार को IIT दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालना होगा।
- उसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियों को भरना होगा।
- साथ ही इसमें मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स (शैक्षणिक योग्यताएं, अंकों का प्रतिशत/विभाग सहित, कार्य अनुभव का विवरण, आदि) को आवेदन के साथ अटैच करना होगा।
- इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल करना होगा।
- लास्ट में एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल लें।