IAS Srishti Goyal Success Story: 4 बार फेल होने के बाद UPSC में हासिल की 160वीं रैंक, IAS बनकर किया पिता का सपना पूरा
IAS Srishti Goyal Success Story : कहते है कि बच्चों के सपने पूरा करने में मात-पिता का सबसे बड़ा हाथ होता है. अगर मात-पिता का देखा हुआ सपना, अगर बच्चे पूरा कर दें तो इस बड़ी खुशी की क्या बात होगी.
आज हम आपको एक ऐसी सफलता की कहानी के बारे में बता रहे है, जहां एक बेटी ने अपने पिता का सपना पूरा करके देश का नाम रोशन कर दिया. हम बात कर रहे है आईएस सृष्टि गोयल(IAS Srishti Goyal) की.
सृष्टि मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार इलाके की रहने वाली हैं. सृष्टि के पिता एक व्यवसायी (बिजनेसमैन) हैं. उनके पिता ग्वालियर के मुरार स्थित काल्पी ब्रिज के पास 'गणेश पेट्रोलियम' नाम के पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं.
सृष्टि ने अपनी शरुआती पढ़ाई एयरफोर्स स्कूल से पूरी की. उसके बाद कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. सृष्टि के पिता का सपना था कि वे सिविल सर्विस में नौकरी करें.
तभी से सृष्टि ने ठान लिया कि वे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करके IAS अधिकारी बनेगी. सृष्टि ने इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी न करके UPSC की पढ़ाई करना शुरू कर दिया.
सृष्टि ने बिना किसी कोचिंग के UPSC की तैयारी शुरू कर दी. उसके बाद सृष्टि ने ऑनलाइन टेस्ट, किताबों और सेल्फ स्टडी करके UPSC की परीक्षा में हिस्सा लिया.
सृष्टि ने 4 बार मेंन्स की परीक्षा पास कर ली, लेकिन वे इंटरव्यू में असफल रही. सृष्टि ने फिर भी हार नहीं हार नहीं मानी और फिर से परीक्षा की तैयारी में जुट गई.
उसके बाद सृष्टि ने अपने 5वें प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 पास करके ऑल इंडिया 160वीं रैंक हासिल की. उसके बाद सृष्टि को IAS कैडर मिला.