IAS Riya Saini Success Story: बिना किसी कोचिंग के इस महिला ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 22वीं रैंक, PM मोदी के लोकसभा क्षेत्र में है तैनात
IAS Riya Saini Success Story : हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC की परीक्षा देते है. लेकिन उनमें से बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास करके IAS, IPS अधिकारी बनते है.
आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने बिना किसी कोंचिग के UPSC की परीक्षा में टॉप किया. हम बात कर रहे है आईएएस रिया सैनी(IAS Riya Saini) की.
रिया उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली है. रिया का जन्म दिल्ली में हुआ. रिया का परिवार शिक्षा से जुड़ा हुआ है. रिया के पिता मुकेश सैनी IIT रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में डायरेक्टर हैं.
उनकी मां प्रीति सैनी गृहिणी हैं. रिया ने अपनी10वीं की पढ़ाई पुणे से और 12वीं की पढ़ाई जयपुर से पूरी की. रिया ने10वीं में 97.4% और 12वीं में 90.2% अंक हासिल किए थे.
उसके बाद रिया ने साल 2021 में नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.Tech किया. इंजीनियरिंग करते समय रिया ने ठान लिया की वे UPSC की तैयारी करेंगी.
रिया ने UPSC में समाजशास्त्र (Sociology) ऑप्शनल विषय चुना. रिया ने किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली. उन्होंने पॉलिटी के लिए लक्ष्मीकांत, इतिहास के लिए स्पेक्ट्रम और भूगोल के लिए NCERT की किताब से पढ़ाई की.
रिया हर रोज करंट अफेयर्स के लिए रोज अखबार पढ़ना और मंथली मैगजीन पढ़ती थी. रिया रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं. उन्होंने केवल इंटरव्यू के समय मॉक इंटरव्यू के लिए कोचिंग का सहारा लिया.
रिया ने कई बार UPSC की परीक्षा दी, लेकिन वे असफल रही. साल 2023 में रिया ने दोबारा UPSC की परीक्षा दी. रिया का सेलेक्शन IRTS (इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस) में हुआ.
लेकिन वे IAS अधिकारी बनना चाहती थी. इसलिए उन्होंने साल 2024 में UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 22वीं रैंक हासिल की.
IAS बनने के बाद अब रिया सैनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में तैनात किया गया है. जहां अब वह अपनी आगे की सेवाएं देंगी.