IAS Nisa Unnirajan Success Story: 2 बेटियों की मां ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 1000वीं रैंक, 40 की उम्र में सपना किया पूरा
IAS Nisa Unnirajan Success Story : कहा जाता है कि किसी भी सफलता को पाने के लिए अगर परिवार का साथ मिल जाए, तो हर मुश्किल रास्ता आसान हो जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और घर की जिम्मेदारियों के साथ IAS अधिकारी बनी.
हम बात कर रहे है, आईएस निसा उन्नीराजन(IAS Nisa Unnirajan)की. निसा केरल के तिरुवनंतपुरम (Trivandrum) की रहने वाली हैं. निसा के पिता ये केरल पुलिस के एक रिटायर्ड क्लर्क थे.
निसा को सुनने की समस्या (Hearing disability)भी है. निसा के पति का नाम अरुण है. वे पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. निसा ने यूपीएससी की तैयारी शुरू करने से पहले वह तिरुवनंतपुरम में प्रधान महालेखाकार (Principal Accountant General) कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के पद पर कार्यरत थीं.
उसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की परीक्षा देने का फैसला किया. इसके लिए उनके पति और परिवार ने उनका बहुत साथ दिया. निसा की 2 बेटियां 11 साल की नंदना (Nandana)और 7 साल की थानवी (Thanvi) है.
निसा को घर की बहुत सी जिम्मेदारियां थी. दोनों बेटियों को तैयार करके स्कूल भेजना और पति को भी ऑफिस भेजना होता था. UPSC की तैयारी के लिए उन्हें सिर्फ रात को समय मिलता था.
35 साल की उम्र में निसा ने कई बार UPSC की परीक्षा दी, लेकिन वे हर बार असफल रही. असफलता मिलने के बाद भी निसा ने कभी हार नहीं मानी.
निसा ने कम से कम 6 बार UPSC की परीक्षा दी और हर बार असफल रही. साल 2024 में निसा ने अपने 7वें प्रयास में UPSC CSE की परीक्षा पास करके ऑल इंडिया 1000वीं रैंक हासिल की और 40 की उम्र में दो बेटियों की मां IAS अधिकारी बन गईं.