IAS Monika Srivastava Success Story : BPSC की परीक्षा के बाद बिहार की इस बेटी ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 16वीं रैंक, IIT में भी रह चुकी है टॉपर

IAS Monika Srivastava Success Story : देश के हर युवा का पना होता है कि वे संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की परीक्षा पास करके सिविल सर्विस की नौकरी करें। लेकिन UPSC की परीक्षा को पास कर पाना बहुत कठिन होता है। इसके लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। आज हम आपको एक ऐसी ही अधिकारी के बारे में बता रहे है, जो IIT के साथ BPSC की परीक्षा में टॉप कर चुकी है। 
 

IAS Monika Srivastava Success Story : कहा जाता है कि लक्ष्य सही हो, तो हर सफलता आसानी से मिलती है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिनका नाम टॉपर की लिस्ट में सबसे आगे आता है।

हम बात कर रहे है आईएस मोनिका श्रीवास्तव(IAS Monika Srivastava)की। मोनिका मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के सत्येंद्र नगर की रहने वाली हैं।

मोनिका के पिता बृजेश कुमार श्रीवास्तव (ई. बी. के. श्रीवास्तव) औरंगाबाद (बिहार) जिला परिषद में सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता भारती श्रीवास्तव गृहिणी हैं। 

मोनिका की पढ़ाई

मोनिका ने 2010 में औरंगाबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल से 10वीं कक्षा पास की। उसके बाद मोनिका  आईआईटी की तैयारी करने  के लिए राजस्थान के कोटा चली गईं, वहाँ से मोनिका ने प्रगति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 2012 में 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की।

आगे की पढ़ाई के लिए मोनिका गुवाहाटी चली गई । उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद चेन्नई में जॉब की। 

UPSC की तैयारी

IIT पास करने के बाद मोनिका ने बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त परीक्षा दी। उसमें उन्होंने ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स के पद पर नियुक्त हुईं।

मोनिका 8 घंटे की नौकरी करने के साथ 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। मोनिका ने यूपीएससी 2023 की परीक्षा में 455वीं रैंक हासिल की थी। उसके बाद उन्हें भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) में अपनी सेवा दी।

रेलवे की ट्रेनिंग के साथ मोनिका ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। उसके बाद मोनिका ने कई बार UPSC की परीक्षा दी, लेकिन वे असफल रही। उसके बाद अपने छठे प्रयास में मोनिका ने UPSC 2025 में ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल की।