IAS Himanshu Kaushik Success Story :  चाय की दुकान चलाने वाला ये शख्स बना IAS अधिकारी, जानें फर्श से अर्श तक का सफर 

IAS Himanshu Kaushik Success Story : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commission) की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. देश में लाखों लोग इस परीक्षा में हिस्सा लेते है, लेकिन उनमें से बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास करके IAS या IPS अधिकारी बनते है. आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बता रहे है, जिन्होंने चाय की दुकान से लेकर IAS का सफर तय किया. आइये जानते है इनकी सफलता के बारे में... 
 

IAS Himanshu Kaushik Success Story : कहा जाता है कि अगर कोई चाहे तो हर मुश्किल काम को आसान बना सकता है. किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए कठोर तप और परिश्रम करना पड़ता है. जिसके बाद उन्हें हर सफलता हासिल होती है.

आज हम बात कर रहे है आईस अधिकारी हिमांशु कौशिक (IAS Himanshu Kaushik)की. IAS हिमांशु कौशिक  दिल्ली के रहने वाले हैं. हिमांशु एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. उनके पिता इंजीनियर और माता संस्कृत की शिक्षिका हैं.

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के स्कूल से की. उसके बाद हिमांशु ने गाज़ियाबाद के एक निजी संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. हिमांशु पढ़ाई में ज्यादा होशियार नहीं थे. कंप्यूटर साइंस में हिमांशु 2 बार असफल रहे.

अपनी कड़ी मेहनत से हिमांशु ने इंजीनियरिंग में 65% मार्क्स हासिल किए. ग्रेजुएशन के बाद हिमांशु ने एक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर डेवलपर 3 साल तक नौकरी की.  हिमांशु निजी कंपनी में काम छोड़कर सिविल सर्विस (Civil Service) में जाना चाहते थे.

जब हिमांशु ने  सिविल सर्विस (Civil Service)में जाने का निर्णय लिया तो उनके दोस्तों और परिजनों ने उनका साथ नहीं दिया. हिमांशु ने यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने के लिए एक कोचिंग जॉइन की.

शुरू में हिमांशु ने कई कठिनाओं का सामना किया. हिमांशु ने अपनी मेहनत और कोचिंग के गाइडेंस के बलबूते पर साल 2017 में अपने पहले ही प्रयास में ही UPSC की परीक्षा पास करके ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की. हिमांशु की इस सफलता को देखकर लोगों के मुंह बंद हो गए.