IAS Chitwan Jain Success Story: 23 साल के इस युवक ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 17वीं रैंक, जानें इनकी सफलता की कहानी

IAS Chitwan Jain Success Story: UPSC की परीक्षा को पास करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। UPSC की परीक्षा को पास करने के लिए खून-पसीना एक करना पड़ता है। आज देश के हर युवा का सपना होता है कि वे संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके IAS या IPS अधिकारी बनें। UPSC परीक्षा के लिए हर तरीके से पढ़ाई और कोचिंग लेते है, जिससे वे परीक्षा में सफल हो सकें। हाल ही में UPSC 2025 की परीक्षा ने मध्य प्रदेश के इस युवक ने कमाल कर दिखाया। आइये जानते है इनकी सफलता के बारे में
 

IAS Chitwan Jain Success Story : UPSC की परीक्षा देश की कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल देशभर से लाखों युवा इस परीक्षा में हिस्सा लेते है, लेकिन उनमें से बहुत कम लोग होते है  जो इस परीक्षा को पास कर लेते है।

आज हम आपको एक ऐसे ही अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने महज 23 साल की उम्र में इस मुकाम को हासिल किया। हम बात कर रहे है, आईएस चितवन जैन(IAS Chitwan Jain)की। चितवन जैन मध्य प्रदेश के अशोकनगर के रहने वाले है

वे अशोकनगर की सोनी कॉलोनी के रहने वाले प्रसिद्ध व्यापारी मनीष जैन के बेटे हैं। चितवन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अशोकनगर के स्कूल से की। उसके बाद उन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई भोपाल से की। उसके बाद चितवन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम (B.Com) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। 

UPSC की तैयारी 

चितवन का बचपन से ही सपना था की वे IAS अधिकारी बनें। चितवन ने ग्रेजुएशन करने के तुरंत बाद UPSC की तैयारी शुरू कर दी। चितवन ने UPSC की 2 बार परीक्षा दी, लेकिन वे अपने दोनों प्रयास में असफल रहे।

चितवन असफलता मिलने के बाद भी हार नहीं मानी। चितवन ने अपनी गलतियों को सुधारा और UPSC की अच्छे से तैयारी की। साल 2025 में चितवन ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC CSE की परीक्षा पास करके ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल की।

जब परिवार को उनके परीक्षा के रिजल्ट के बारे में पता चला, तो सब की दीवाली बन गई। परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

अशोकनगर में उनके परिवार को बधाई देने के लिए घर के बाहर तांता लग गया। अब चितवन का बचपन का सपना पूरा हो गया। चितवन अब युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गए।