IAS Apoorva Verma Success Story : ACP नौकरी करने के साथ ये महिला बनी IAS अधिकारी, UPSC में हासिल की 42वीं रैंक 

IAS Apoorva Verma Success Story : UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. इस परितक्षा को पास करना नामुकिन है. UPSC सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. देश में बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास कर पाते है. 
 

IAS Apoorva Verma Success Story : कहा जाता है कि किसी भी सफलता को पाने के लिए सही दिशा और कड़ा प्रयास करना चाहिए. आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया.

हम बात कर रहे है आईएस अधिकारी अपूर्वा वर्मा की (IAS Apoorva Verma).  अपूर्वा वर्मा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज के सुगौली गांव की रहने वाली हैं.

साल 2022 में अपूर्वा UPSC  की परीक्षा पास करके भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में उनका चयन हुआ. वर्तमान में वह दिल्ली में ACP के रूप में काम कर रही थीं. अपूर्वा का सपना था की वे IAS अधिकारी बने.

अपूर्वा ने DPS बोकारो से इंटरमीडिएट किया और फिर NIT से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की.  इंजीनियरिंग करने के बाद अपूर्वा ने UPSC की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी.

ड्यूटी के दौरान भी जब भी उन्हें समय मिलता तो वह पढ़ाई करना या वीडियो लेक्चर सुनकर कर पढ़ाई करती थी.  अपूर्वा ने 5 बार UPSC की परीक्षा दी लेकिन वे हर बार असफल रही.

साल 2025 में अपूर्वा ने अपने आखिरी और छठे प्रयास में UPSC की परीक्षा को अपनी कड़ी मेहनत से पास करके ऑल इंडिया 42वीं रैंक हासिल की.