HSSC Recruitment 2026 : हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कटऑफ लिस्ट हुई जारी, सबसे ज्यादा कटऑफ पहुंचा 71 पर

HSSC Recruitment 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(HSSC) परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल हरियाणा के लाखों युवा इस परीक्षा में हिस्सा लेते है। लेकिन उनमें से बहुत कम उम्मीदवार होते है, जो इस परीक्षा को पास कर पाते है। हाल ही में HSSC के  5500 पदों की भर्ती परीक्षा की कटऑफ लिस्ट जारी  हुई है। इसी के साथ ही 20 अप्रैल से पंचकूला  में शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। 
 

HSSC Recruitment 2026 :  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद इसका कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसमें अनारक्षित वर्ग से आरक्षित वर्गों में कटऑफ ज्यादा दिया गया है।

इसमें सबसे कम कटऑफ 52.17 अनारक्षित वर्ग के लिए है। वहीं,  ईडब्ल्यूएस कोटे 71.93 की कटऑफ सबसे ज्यादा है। ये कटऑफ सामान्य रदों के लिए है।

इसके अलावा, रेलवे पुलिस के लिए अनुसूचित वर्ग में कटऑफ 72.97 और अनारक्षित  75.04 और ईडब्ल्यूएस में 81.31 कटऑफ दी गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 20 अप्रैल से पंटकूला में शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। आप सभी इस पत्र को अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

इसके लिए 15 गुणों उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सभी उम्मीदवार पीएमटी के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बात का खास ध्यान रखें कि एंट्री गेट, बायोमेट्रिक प्वाइंट, पीएमटी हाल और एक्जिट रूट की पूरी जानकारी होनी चाहिए। परीक्षा में प्रवेश करने और बाहर जाने के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए है।

वहीं, उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों के बैग रखने के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी दी गई है।

इस बात का खास ध्यान रखें, जिन उम्मीदवारों का सीईटी के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हुआ था, उनका बायोमेट्रिक सत्यापन गेट नंबर तीन पर किया जाएगा।

पुलिस कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी

अनारक्षित - 52.17

ईडब्ल्यूएस (EWS) - 71.93

बीसी-ए(BC-A) - 65.06

बीसी-बी(BC-B) - 69.90

ओएससी(OSC) - 64.04

डीएससी(DSC) - 57.85

रेलवे पुलिस कटऑफ

अनारक्षित - 75.04

ईडब्ल्यूएस (EWS) - 81.31

बीसी-ए (BC-A) - 78.23

बीसी-बी (BC-B) - 80.32

ओएससी (OSC) - 76.08

डीएससी(DSC) - 72.97