Haryana to UP Rapid Rail : खुशखबरी, सुपरफास्ट रैपिड रेल जल्द होगी हरियाणा से यूपी के लिए शुरू
Newz Fast, New Delhi जानकारी के मुताबिक, पूर्वी-पश्चिमी शहर की कनेक्टिविटी के लिए एलिवेटेड और गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा की कनेक्टिविटी वाली नमों भारत रैपिड रेल परियोजना का रूट समानांतर रहेगा। यानी बाटा रेलवे पुल के पास से ही दोनों परियोजनाओं के लिए एलिवेटेड रूट तय होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना को देख रहे फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस रूट का सर्वे कर लिया है। बाटा पुल के पास दोनों परियोजनाएं एक-एक पिलर पर आएंगी, मौके पर इतनी जगह तलाश ली जाएगी।
जुलाई या अगस्त में इस परियोजना के टेंडर किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बड़ी परियोजनाओं पर इसी साल काम शुरू हो सकता है।
दोनों परियोजनाएं हैं जरूरी
जानकारी के मुताबिक, नमो भारत रैपिड रेल परियोजना के तहत गुुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए रैपिड रेल नोएडा के सेक्टर 142 और सूरजपुर तक जाएगी। जिले में इस परियोजना की लागत करीब 3700 करोड़ आएगी।
प्रस्तावित रूट के तहत सैनिक काॅलोनी से अनखीर चौक, बड़खल चौक और फिर ग्रेटर फरीदाबाद होते हुए आगे नोएडा तक है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी-पश्चिमी शहर की कनेक्टिविटी के लिए एलिवेटेड पुल की शुरुआत सैनिक काॅलोनी से होते हुए मस्जिद चौक को पार कर प्याली-हार्डवेयर चौक से होते हुए सीधे बाटा रेलवे पुल को पार कर कोर्ट रोड से होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा।
जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना पर 682.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना से शहर में एक स्थान से दूसरी जगह जाना बेहद आसान हो जाएगा। पूर्वी-पश्चिमी फरीदाबाद कनेक्टिविटी वाली परियोजना की DPR तो बीते साल ही बन गई थी। इसके बजट को भी मुख्यमंत्री स्वीकृति दे चुके हैं।