Haryana News : डीघल के फाइनेन्सर साहिल हत्याकांड में एक गिरफ्तारी के बाद में हुआ नया खुलासा 

आरोपियों में से एक की पिटाई का वायरल विडियो बना, साहिल की हत्या का कारण।
 
Newz Fast, New Delhi अपनी बेईज्जती का बदला लेने के लिए योगी ने लीला व शिवम के साथ मिलकर रचा साहिल की हत्या का प्लान ।डीसीपी धारणा यादव ने प्रैसवार्ता के दौरान किया पूरे प्रकरण का खुलासा

कहा: हत्यारोपियों में शिवम नामक युवक की हुई गिरफ्तारी,डीघल के योगी व लीला अभी पकड़ से बाहर

पुलिस गिरफ्त में आए शिवम को अदालत ने पुलिस को सौंपा चार दिनों के रिमांड पर। डीसीपी यादव बोली,मृतक साहिल,योगी व लीला सभी पर है कई अपराधिक मामले दर्ज। आरोपी शिवम का अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है पुलिस

योगी व लीला की कपड़ों व गाड़ी की चकाचौंध से प्रभावित होकर इनके साथ अपराध जगत में शामिल हुआ था शिवम। एमपी के गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है आरोपी शिवम,फिलहाल रहता है दिल्ली के सराए काले खां ।झज्जर की क्राईम टीम ने नोएड़ा के सैक्टर-37 से किया शिवम को काबू,पुलिस पूछताछ में उठेगा पूरे प्रकरण से पर्दा

हत्या में प्रयोेग की गई स्कार्पियो गाड़ी को पहले ही बरामद कर चुकी है पुलिस,डीसीपी बोली,मामले की जांच के जारी