Haryana Government : हरियाणा सरकार ने इन अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ लिया एक्शन, जानिए क्यों
बैठक में हिसार की मंडलायुक्त गीता भारती, उपायुक्त महेंद्र पाल, ज़िला नगर आयुक्त नीरज व अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद उपस्थित थे।
गांव गावड निवासी श्याम लाल पुत्र नत्थु राम निवासी ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में कहा था कि बैकवर्ड चौपाल के कार्यों के लिए 17 लाख 13 हज़ार रुपए की ग्रांट को बिना टेंडर के निकाला गया।
अभी तक चौपाल में लगभग आधा कार्य भी नहीं हुआ है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान हिसार में सीएम विंडो पर आई शिकायत की समीक्षा के दौरान अवगत करवाया गया कि सीएम विंडो की शिकायतों के समाधान की दिशा में हिसार का ओवरऑल स्कोर 75 है। पूरे प्रदेश में शिकायतों के निपटान में जिला दसवें स्थान पर है।
समीक्षा बैठक के उपरांत उपायुक्त महेंद्र पाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे सीएम विंडो व समाधान शिविर में आई हुई शिकायतों के समाधान करने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
सीएम विंडो पर ओवरड्यू शिकायतों को अगले एक सप्ताह के दौरान निपटाने की दिशा में कार्यवाही की जाए।
अगर किसी शिकायत को गलत तथ्यों के आधार पर बंद किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी शिकायतों की लिस्ट बनाकर उन पर हुई कार्यवाही की रिपोर्ट लेकर प्रत्येक सप्ताह उन्हें अवगत करवाएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त निगम आयुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम सुभाष चंद्र, मंडल आयुक्त के ओएसडी जगदीप सहित सीएम विंडो के सभी एमिनेंट पर्सन उपस्थित थे।