Gold-Silver Rate 14 April 2026: सोना, चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आपके शहर के ताजा रेट

Gold-Silver Rate 14 April 2026: भारत में हर पल सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज यानी 14 अप्रैल को सरार्फा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. आइये जानते है विभिन्न राज्यों में सोना-चांदी के भाव. 
 

Gold-Silver Rate 14 April 2026 : सरार्फा बाजार में हर पल सोना-चांदी के दामों में बदलाव देखने को मिल रहा है. हाल ही में सरार्फा बाजार में सोना-चांदी के दामों में गिरावट आई है.

आज यानी 14 अप्रैल को सोना टूटकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया और वहीं, चांदी घटकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलो हो गई है. वैसे तो डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के कारण आज सराफा बाजार बंद हैं.

कल वाले सोना-चांदी के भाव आज भी लागू है. सोना-चांदी की इन कीमतों में GST, टीसीएस (TCS) और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. आपके शहर में हर शोरूम में कीमतें अलग-अलग हो सकती है. 

सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट (99.9% शुद्धता): ₹1,52,450

22 कैरेट (गहनों के लिए): ₹1,39,740

18 कैरेट: ₹1,14,330

चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)

आज का भाव: ₹2,54,900

प्रमुख शहरों में 24K सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: ₹1,52,450

मुंबई: ₹1,52,450 

चेन्नई: ₹1,52,450

बेंगलुरु: ₹1,52,450

कल इतने पर बंद हुआ था सोना-चांदी का रेट 

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार आज यानी 14 अप्रैल को बाजार बंद रहेगा. वहीं, कल सोमवार को चांदी की कीमत 1,800 रुपये यानी घटकर 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई.

जो आज मंगलवार को भी यही रेट है. सोने की बात करें, तो 24-कैरेट वाला सोना 300 रुपये घटकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया, जो आज मंगलवार को भी लागू है. 

MCX पर सोने-चांदी का रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार बाजार में सोना 0.06 फीसदी यानी 89 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. अगर चांदी की बात करें, तो चांदी 1.14 फीसदी यानी 2,775 रुपये टूटकर 2,40,499 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी