Today Gold-Silver Price : इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से आज 16,000 रुपये महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर के भाव
Today Gold-Silver Price : पिछले कई दिनों से भारत के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 13 मई को इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी में भी कीमतें आसमा छू रही है।
वहीं, MCX पर 10 ग्राम सोना 9000 रुपये महंगा हो गया है। इसी के साथ चांदी 16,000 रुपये महंगी हो गई है। 13 मई को सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। 22 कैरट सोने की कीमत ज्यादातर शहरों में ₹1.41 लाख के आसपास रही है।
हाल ही में सरकार ने सोना-चांदी की इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी। जिसके कारण सोना-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। गोल्ड एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोना 9000 रुपये महंगा होकर 162648 रुपये का मिल रहा है।
कॉमैक्स पर सोने का रेट 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 4,711 पर कारोबार कर रहा है। चांदी 2.29 फीसदी चढ़कर 87.555 पर ट्रेड कर रहा है। इन सभी कीमतों में GST (3%), मेकिंग चार्ज और अन्य स्थानीय टैक्स शामिल नहीं हैं।
देशभर में सोने-चांदी की कीमतें
देश के विभिन्न राज्यों में सोना-चांदी के भाव अलग-अलग हो सकते है। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरट सोने ₹1,54,140 में 10 ग्राम मिल रहा है, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में इसकी कीमत ₹1,53,990 दर्ज की गई।
सूत्रों के अनुसार, आज चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा, जहां 24 कैरट गोल्ड का भाव ₹1,56,340 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। अधिकतर शहरों में 22 कैरट सोने ₹1.41 लाख के आसपास मिल रहा है।
इसी के साथ 18 कैरट सोना ₹1.15 लाख से ₹1.19 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच मिल रहा है। अगर चांदी की बात करें, तो आज चांदी के भाव में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी ₹2,90,100 प्रति किलोग्राम मिल रही है।
आज सोने का भाव (Gold Rate Today)
24 कैरेट (शुद्ध सोना): लगभग ₹1,62,780 से ₹1,63,120 प्रति 10 ग्राम के बीच मिल रहा है।
22 कैरेट (ज्वैलरी सोना): लगभग ₹1,49,215 से ₹1,49,527 प्रति 10 ग्राम के बीच मिल रहा है।
18 कैरेट सोना: लगभग ₹1,22,340 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
आज चांदी का भाव (Silver Rate Today)
999 फाइन चांदी (1 किलोग्राम): ₹2,97,000 से ₹3,10,000 प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है।
10 ग्राम चांदी: लगभग ₹2,970 से ₹3,100 के बाच मिल रही है।
प्रमुख शहरों में खुदरा भाव
शहर 24K सोना (10 ग्राम) 22K सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलो)
दिल्ली ₹1,54,140 ₹1,41,310 ₹2,90,000
मुंबई ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹2,90,000
बेंगलुरु ₹1,62,780 ₹1,49,215 ₹2,90,000
चेन्नई ₹1,56,340 ₹1,43,310 ₹3,00,000