Gold Silver Price : सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में आई 3,500 रुपये से ज्यादा की गिरावट, जानें आपके शहर के ताजा रेट
Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। आज यानी 5 मई को दिल्ली के बाजारों में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
आज सोने की कीमत में 600 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि चांदी करीब 3,400 रुपये सस्ती हुई है। आज सोना 26 रुपये की तेजी से साथ 1,49,950 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
आज चांदी 2,39,383 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिल रही है। आज चांदी 3382 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,001 रुपये मिल रही है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 440 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
22 कैरेट सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,750 रुपये मिल रहा है। इसी के साथ 18 कैरेट वाला सोना 330 रुपये की गिरावट के साथ 1,11,890 रुपये मिल रहा है।
अगर चांदी की बात करें तो 10,000 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,55,000 रुपये प्रति किलो के भाव मिल रहा है। हरियाणा में 24 कैरेट सोना 1,060 की गिरावट के साथ 1,49,760 रुपये मिल रहा है।
22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,13,280 रुपये का मिल रहा है। वहीं, चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। इसी के साथ 10 ग्राम चांदी 2,649रुपये की मिलेगी।
प्रमुख शहरों में सोने का रेट (आज सुबह)
शहर 24K 22K 18K
दिल्ली ₹149230 ₹136900 ₹112040
मुंबई ₹149180 ₹136750 ₹111890
कोलकाता ₹149180 ₹136750 ₹111890
चेन्नई ₹150770 ₹138200 ₹115300
लखनऊ ₹149300 ₹136900 ₹112040
कानपुर ₹149300 ₹136900 ₹112040
पटना ₹149230 ₹136800 ₹111940
जयपुर ₹149330 ₹136900 ₹112040
इंदौर ₹149230 ₹136800 ₹111940
भोपाल ₹149230 ₹136800 ₹111940