Foreign Jobs For Indians : यूपी के युवाओं को मिल रहा है जापान-जर्मनी में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें आवेदन
Rojgar Sangam Portal : अगर आप विदेश में नौकरी करना चाहते है तो ये आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। हाल ही में मुरादाबाद में सेवायोजन विभाग की तरफ से विदेश में नौकरी करने के लिए वैंकेंसी निकाली है।
जहां पर अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएगी। रोजगार संगम पोर्टल के जरिए जापान, जर्मनी, इजराइल और सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इ पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है।
इसी के साथ आपको जर्मन भाषा का मुफ्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सेवायोजन विभाग जिले के युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिल रहा है।
सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जापान, जर्मनी, इजराइल और सऊदी अरब जैसे देशों में प्रशिक्षित एवं कुशल श्रमिकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विदेश मंत्रालय के साथ नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से चयन प्रक्रिया की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर सऊदी अरब के लिए विभिन्न पदों जैसे फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, वेल्डर TIG एवं ARC CS, पाइप फैब्रिकेटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेटर फोरमैन और मैकेनिकल फिटर के 81 पदों पर भारतीय अपना आवेदन दे सकते है।
इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 24 से 48 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास हाईस्कूल, आईटीआई (मैकेनिक मशीन टूल्स, वेल्डर, फिटर) या डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार के पास 5 से 15 वर्ष का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है।
पोर्टल पर करें पंजीकरण
जापान, जर्मनी के साथ इजराइल में नर्सिंग (केयरगिवर, पेशेंट केयर, केयरटेकर) के पदों पर बी भर्तियां की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 45 वर्ष होनी चाहिए।
साथ ही उनके पास 0 से 3 साल तक का कार्य अनुभव होना चाहिए। जिन लोगों ने GNM, ANM की हुई है वे इन पदों के लिए आवेदन दे सकते है। सभी इच्छुक उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते है।
इन भर्तियों में चयन होने के बाद उम्मीदवार को सऊदी अरब के लिए निर्धारित वेतन लगभग 29,773 रुपये से 99,188 रुपये प्रतिमाह, इजराइल के लिए लगभग 1,31,818 रुपये प्रतिमाह, जापान के लिए लगभग 1,16,976 रुपये प्रतिमाह और जर्मनी के लिए लगभग 2,29,925 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। साथ ही जर्मन भाषा के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है।