Education Department Action: यूनिफॉर्म और बैग को लेकर हरियाणा सरकार ने प्राइवेट स्कूलों पर कसा शिकंजा, निर्देश पालन न करने पर होगी कार्रवाई
Education Department Action : हरियाणा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बढ़ती जा रही है। प्राइवेट स्कूल में बच्चों का एडमिशन करवाने के बाद स्कूल द्वारा निश्चित दुकानों से किताबें-ड्रेस खरीदने के लिए माता-पिता को मजबूर किया जा रहा है।
आज प्राइवेट स्कूलों में किताबों का बोझ इतना है कि बच्चे उसे उठाकर चल नहीं पाते। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के लिए शिक्षा निदेशालय को बहुत सी शिकायतें मिल रही है।
इतनी शिकायतें के मिलने के बाद शिक्षा अधिकारियों ने कई निर्देश जारी किए है। हरियाणा के कई प्राइवेट स्कूल किताबें, यूनिफार्म और अन्य स्कूल सामग्री एक ही दुकान से खरीदने की शर्तें अभिभावकों पर थोप रहे है।
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ)के खिलाफ है। कई स्कूल बच्चों को पुरानी या सेकेंड-हैंड किताबों करने के लिए सख्त मनाही है। नए किताबों और ड्रेस के लिए अभिभावकों को भी आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है।
शिक्षा विभाग के निर्देश
हाल ही में इन सब चीजों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए है कि अगर कोई प्राइवेट स्कूल नियमों की अवहेलना करती है तो उस स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्राइवेट स्कूल की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अगर किसी अभिभावकों को स्कूल की मनमानी लगती है ,तो आप शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 सुबह 9 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक शिकायत दर्ज करवा सकते है।
ड्रेस बदलने से माता-पिता पर बोझ
कई प्राइवेट स्कूल हर साल हर शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूल ड्रेस चेंज करती रहती है। जिसका असर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालती है। इतना ही नहीं, स्कूल ड्रेस चेज करने के बाद सिर्फ निर्धारित दुकान से खरीदने की समस्या भी आती है।
बैग का बढ़ता बोझ
कई प्राइवेट स्कूलों में घर से पानी की बोतल लाने पर भी मनाही है। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए स्कूल की जिम्मेदारी होती है।
अगर बच्चों के स्कूल के बैग की बात करें, तो उसमें इतना वजन गोता है कि बच्चे सही से चल नहीं पाते। ज्यादा वजन उठाने से स्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है।
शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया की बच्चों के बैग का वजन कम किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो इसके लिए स्कूल के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
स्कूल बैग का वजन निर्धारित
कक्षा (Class) बैग का अनुमत वजन (Weight in kg)
कक्षा 1 से 2 1 से 1.5 किलोग्राम
कक्षा 3 से 5 2 से 3 किलोग्राम
कक्षा 6 से 7 4 किलोग्राम
कक्षा 8 से 9 4.5 किलोग्राम
कक्षा 10 5 किलोग्राम