Delhi-Dehradun Expressway : अब इस एक्सप्रेस-वे पर सफर करने पर देना होगा इतना टोल चार्ज, सरकार ने जारी किए नए निर्देश  

Delhi-Dehradun Expressway : हर रोज दिल्ली से देहरादून के लिए लाखों लोग अपने वाहनों से सफर करते है। सरकार लोगों की सुविधा के लिए नई परियोजना बनाती रहती है। हाल ही में दिल्ली से देहरादून जाने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनाया है। इसके बनने से लोगों सफर करने में आसानी हो रही है। हाल ही में सरकार ने एक्सप्रेसवे पर बने एलिवेटेड मार्ग से पहले बने टोल का शुरू कर दिया है। 
 

Delhi-Dehradun Expressway :  दिल्ली और देहरादून वासियों के लिए एक खुशखबरी है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से तैयार हो चुका है। साथ ही इस एक्सप्रेसवे पर लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। केंद्र सरकार ने इस एक्सप्रेसवे पर बने एलिवेटेड मार्ग से पहले टोल को शुरू कर दिया है।

अब आप लोगों को इस हाईवे पर सफर करने के लिए आपको टोल पर अपनी जेब ढीली करनी होगी। अगर आप एलिवेटेड मार्ग से देहरादून जा रहे हैं, तब आपको मात्र 12 किलोमीटर के एलिवेटेड मार्ग गणेशपुर टोल प्लाजा पर सफर करने से पहले यह टोल देना होगा।

आपको बता दें कि आम लोगों के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड भी पूरी तरह से खोल दी गई है।  केंद्र सरकार ने 26 अप्रैल रविवार को टोल पर वसूली शुरू कर दी है। 

इतना देना होगा टोल चार्ज 

एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर सफर करने के लिए कार चालकों को एक तरफ से 150 रुपये, जबकि 24 घंटे में वापसी करने पर 225 रुपये देने होंगे।

अगर आप महीने के लिए पास बनवाते है तो आपको मासिक पास (50 सिंगल यात्रा तक वैध) के लिए कार चालकों को 4985 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

इसके अलावा,  टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों के गैर वाणिज्यिक वाहनों को मासिक पास के लिए केवल 350 रुपये देने पड़ेंगे।

हल्के वाणिज्य वाहन, मिनी बसों को एक तरफ से 240 और दोनों तरफ से 360 रुपये जबकि मासिक पास के लिए 8050 रुपये देने पड़ेंगे। साथ ही बड़े वाहनों को एक तरफ से 965, दोनों तरफ से 1450 और मासिक पास के लिए 32200 रुपये देने पड़ेंगे।

इसी के साथ बस और ट्रक को एक तरफ से 505, दोनों तरफ के लिए 760 और मासिक पास के लिए 16865 रुपये देने होंगे। भारी निर्माण मशीनरी के वाहनों को एक तरफ से 795, दोनों तरफ से 1190 और मासिक पास के लिए 26450 रुपये देने होंगे।