Chanakya Niti : ऐसी जगह जाने से चली जाएगी आपकी इज्जत, इस बात का रखें खास ध्यान
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीति में जीवन, समाज, मित्रता, परिवार और राजनीति से जुड़ी व्यावहारिक बातों का उल्लेख किया गया है. चाणक्य की इन नीतियों को लोग आज भी अपने जीवन में धारण करते है.
चाणक्य नीति के अनुसार जिस जगह पर आपका मान, सम्मान न हो तो उस जगह पर एक पल के लिए भी नहीं ठहरना चाहिए.
श्लोक
यस्मिन् देशे न सम्मानो न वृत्तिर्न च बान्धवाः.
न च विद्यागमोऽप्यस्ति वासस्तत्र न कारयेत् ॥
चाणक्य के इस श्लोक में बताया गया है कि जिस देश में सम्मान न हो, जहां कोई आजीविका न मिले, उस जगह पर नहीं रूकना चाहिए.
1. जहां सम्मान न मिले
चाणक्य नीति के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में सबसे बड़ा उसका सम्मान होता है. एक व्यक्ति अपने सम्मान को कमाने के लिए सारी जिंदगी लगा देता है.
अगर उसे अपमान और तिरस्कार मिलने से व्यक्ति निराश हो जाता है. इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है. ऐसी जगह पर व्यक्ति को कभी नहीं ठहरना चाहिए.
2. जहां आजीविका का साधन न हो
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में आय का होना बहुत जरूरी है. जिससे आप अपना जीवन चला सके. अगर जिस जगह पर रोजगार या कोई कमाई का साधन न हो तो उस जगह पर व्यक्ति को कभी नहीं ठहरना चाहिए. रोजगार न होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.
3. जहां अपने लोग न हों
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन की मुश्किल घड़ियों में अपने लोग ही काम आते है. अगर आप मुश्किल घड़ियों में कोई भी आपकी मदद करने न आए तो उस जगह पर कभी भी नहीं ठहरना चाहिए.