Chanakya Niti for Women : इन 5 लोगों के कारण महिलाओं की जिंदगी हो जाती है बर्बाद, समय से पहले बना लें दूरी

Chanakya Niti for Women : कहा जाता है कि अगर संगति गलत हो तो एक अच्छा व्यक्ति भी बिगड़ जाता है। चाणक्य नीति के अनुसार गलत संगति महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती है। जिससे उनके मानसिक संतुलन भी बिगड़ सकता है। महिलाओं को 5 ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। 
 

Chanakya Niti for Women : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में स्त्री, उनके स्वभाव, और परिवार में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया है। उनके अनुसार स्त्री शक्ति, बुद्धि और परिवार का आधार होती है।

जिस घर में गुणवान, धर्मपरायण और समझदार स्त्री होती है, वह घर स्वर्ग के समान होता है। महिलाओं की मानसिक स्थिति उनके आस-पास रहने वाले लोगों पर निर्बर होता है।

चाणक्य नीति के अनुसार, महिलाओं को आत्म-संरक्षण के लिए गलत लोगों को पहचानना और उनसे दूरी बनाना बहुत जरूरी है। ऐसे लोगों से आपकी जिंदगी बर्बाद हो सकती है। 

मजाक की आड़ में आत्मविश्वास छीनने वाले

चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ लोग महिलाओं को सीधे तरीके से अपमान नहीं करते, बल्कि उनके साथ मजाक और सलाह के रूप में उनपर कई तरह के सवाल उठाते है।

मजाक का मुखौटा पहनने वाले लोग महिला के आत्मविश्वास को इस कदर खोखला कर देते हैं। जिससे महिलाएं खुद को कमजोर समझने लग जाती है। 

अवसरवादी लोग

चाणक्य के अनुसार, कुछ लोग आपके साथ तभी रहते है जब तक उन्हें आपसे लाभ मिल रहा है। उसके बाद ऐसे लोग बदल जाते है। महिलाओं को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। महिलाओं को असुरक्षा महसूस होने लग जाता है। 

भय का व्यापार करने वाले

चाणक्य के अनुसार, कुछ लोग महिलाओं को भविष्य, अकेलेपन या समाज का डर उनके मन में बैठाकर उन्हें किसी भी फैसले के लिए मजबूर कर लेते है। महिलाओं को ऐसे लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए। 

अलगाववादी लोग

चाणक्य के अनुसार, कुछ लोग महिलाओं को उसके परिवार, माता-पिता या सच्चे मित्रों के खिलाफ भटकाते है, तो महिलाओं को ऐसे लोगों से दूरी बनानी चाहिए।

उनका उद्देश्य महिला को भावनात्मक रूप से अकेला और खुद पर पूरी तरह निर्भर बनाना होता है, जिससे उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता समाप्त हो जाती है।

सहनशीलता का अनुचित लाभ उठाने वाले

चाणक्य के अनुसार, महिलाओं को समाज का डर दिखा कर उसे समझौता करने के लिए कहते है और अपनी धारणा उनपर थोप देते है। ऐसे लो महिलाओं की अच्छाई का फायदा उठाते है। उसके बाद उनका अस्तित्व को ही मिटा देते हैं।