Chanakya Niti for Happiness : इन 4 अचूक मंत्रों से घर में बनी रहेगी सुख-शांति और आपस में प्यार, फिर नहीं होगा घर में क्लेश 

Chanakya Niti for Happiness : आज के समय में अधिकतर घरों में किसी न किसी बात को लेकर कलह-क्लेश होता रहा है। जिससे घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। चाणक्य ने अपनी नीतियों में क्लेश को दूर करने के उपाय बताएं है। अगर आप चाणक्य के इन अचूक मंत्रों को अपनाते है, तो आपके घर में सुख-समृद्धि और परिवार में अपार प्यार बना रहेगा। 
 

Chanakya Niti for Happiness : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में घर की सुख-शांति को लेकर उल्लेख किया है। आज के समय में अधिकतर घरों में कलह-क्लेश होता रहा है। जिसका बुरा असर आपके जीवन पर पड़ता है।

व्यक्ति इन परेशानियों से छुटकारा पाने की कोशिश करता है, लेकिन वह असफल हो जाता है। जिसके कारण घर में सुख-शांति स्थापित नहीं हो पाती।

जिस घर में बराबर कलह-क्लेश होता रहता है, वहां, माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। ज्यादा क्लेश के कारण धन की देवी नाराज हो कर वहां से चली जाती है। 

वाणी को बनाएं मधुर

आचार्य चाणक्य के अनुसार, इंसान की भाषा उसके व्यक्तित्व को दर्शाती है। जो व्यक्ति हमेशा प्यार और आदर से बात करता है, तो घर में क्लेश कभी नहीं टिक पाता। अगर वहीं व्यक्ति कड़वे शब्द बोलता है या गाली-गलोच करता है, तो उनके रिश्तों में दरार आने लगती है।

चाणक्य कहते है व्यक्ति को ऐसा बोलना से पहले 100 बार सोच लेना चाहिए। कभी भी बोलते समय अपने शब्दों की मर्यादा को ध्यान में जरूर रखें। 

बुजुर्गों को दें आदर-सम्मान

चाणक्य नीति के मुताबिक, अगर आपके घर में बड़े-बुजुर्गों का सम्मान होता है और उनकी सलाह से हर काम किया जाता है, तो उस घर में खुशियां खुद चलकर आती है।

घर के बड़ों का अनुभव आपके लिए एक कवच की तरह होता है। घर के बड़ों से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। इसलिए आप उनका हमेशा आदर-सम्मान करें। 

स्वच्छता से घर में आती है सुख-शांति

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस घर में गंदगी रहती है वहां पर धन की देवी का आगमन कभी नहीं होता। अगर आफ अपने घर को साफ-सुथरा रखते है, तो इससे आपको मानसिक शांति और धन की प्राप्ति होती है। चाणक्य के अनुसार, गंदगी न सिर्फ बीमारियों को न्योता देती है, बल्कि घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। 

क्रोध पर रखें हमेशा नियंत्रण

चाणक्य के अनुसार, क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु होता है, जो आपकी बुद्धि को नष्ट कर देता है। व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में कभी भी गुस्सा नहीं करना चाहिए। अगर आपको गुस्सा आता है, तो आपको उसे नियंत्रण रखना चाहिए। जिससे आप अपने परिवार को बिखरने से बचा सकते है।