Chanakya Niti : इन 5 लोगों से भूलकर भी न लें दुश्मनी, वरना जिंदगी बन जाएगी नर्क
Chanakya Niti : आज के समय में हर कोई एक दूसरे को खुश करने में लगा है। जिससे अगर कोई खुश नहीं हो पाता, तो वो उसका दुश्मन बनने लग जाता है। सामने वाले व्यक्ति से बदला लेने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते है।
अधिकतर लोगों में काम और व्यवहार को लेकर आपस में मतभेद होने लग जाते है। यही मतभेद धीरे-धीरे गहरी दुश्मनी में बदल जाता है। चाणक्य नीति के अनुसार कुछ ऐसे लोग होते है जिनसे कभी भी पंगा या किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं करना चाहिए।
इन लोगों ने न करें लड़ाई-झगड़ा या मतभेद
पड़ोसी से रिश्ते खराब न करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार, आपके हर सुख-दुख और किसी भी मुसीबत के समय हमेशा पड़ोसी ही काम आता है। चाणक्य की नीति के अनुसार, अपने पड़ोसियों से कभी अपने संबंध बिगाड़ने नहीं चाहिए। अगर ऐसा होता है तो वे आपके हर काम में समस्या पैदा करेंगे। अच्छे पड़ोसी का साथ जीवन को सहज और सरल बना देता है।
करीबी दोस्तों से दुश्मनी खतरनाक
चाणक्य के अनुसार, जिन दोस्तों से आपकी मित्रता गहरी हो, उससे कभी भी दुश्मनी मोल नहीं लेनी चाहिए। हम सभी की आदत है कि हम अपने घनिष्ठ मित्र को अपनी हर आदत, कमजोरी और इतना ही नहीं हर एक राज भी बता देते है। अगर घनिष्ठ मित्र आपका दुश्मन बन जाएगा, तो वो आपके लिए खतरा साबित हो सकता है.
परिवार के सदस्यों को दुश्मन न बनाएं
चाणक्य नीति के अनुसार, हर परिवार के बीच मतभेद होना सामान्य बात है, लेकिन रिश्तेदारों को कभी भी अपना दुश्मन नहीं बनाना चाहिए।
अगर आप ऐसा करते है तो आपके रिश्तेदार आपके जीवन को तनाव और दुख से भर कर देंगे. कठिन समय में परिवार ही हमेशा काम आता है। इसलिए चाणक्य नीति कहती है कि अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालकर रखें।
सहकर्मियों से दुश्मनी न करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार, आपके साथ ऑफिस में काम करने वाले सहकर्मियों के साथ मतभेद होने से आपके प्रोफेशनल लाइफ को नुकसान पहुंचाता है।
मतभेद होने से आपके प्रमोशन, प्रोजेक्ट और कार्यस्थल पर आपकी छवि पर प्रभाव पड़ता है, जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
इलाके के प्रभावशाली व्यक्तियों से टकराव न लें
चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी क्षेत्र या समाज के बड़े और प्रभावशाली व्यक्तियों से दुश्मनी और मतभेद नहीं करना चाहिए। अगर आप उन लोगों के साथ अच्छे संबंध बना कर रखते है तो सही समय में उन लोगों की जरूरत पड़ जाती है। उनकी मदद से कई सामाजिक और व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाता है।