BPCL Recruitment 2026 : भारत पेट्रोलियम ने 200 से अधिक पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी 

Bharat Petroleum Recruitment 2026 : देश के हर युवा का सपना होता है कि वे पढ़-लिख कर कोई सरकारी नौकरी करें। अगर आप भी किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो ये खबर आपके लिए बेस्ट है। भारत पेट्रोलियम ने 200 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। 
 

Bharat Petroleum Recruitment 2026 : आज के समय में सरकारी नौकरी मिलना भी बहुत कठिन काम है। इसके लिए उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी की परीक्षा को पास करना पड़ता है।

हाल ही में भारत पेट्रोलियम ने अपने जूनियर एग्जीक्यूटिव, एसोसिएट्स एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी जैसे कई पदों के लिए भर्तियां निकाली है। भारत पेट्रोलियम में 250 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते है तो ये आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 अप्रैल 2026 से भारत पेट्रोलियम में आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 17 मई 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन दे सकते है। 

 ये होनी चाहिए योग्यता

जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग) : इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन या केमिकल या /इलेक्ट्रॉनिक्स या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है तो भी आप इन पदों के लिए एपना आवेदन दे सकते है। इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित फील्ड में 5 साल का अनुभव होना चाहिए। 

जूनियर एग्जीक्यूटिव (वेसाइड एमेनिटीज) : इस पद के लिए उम्मीदवार के पास बीएमएस(B.ms) या बीएचएम(B.hm) या बीकॉम(B.com) या बीएससी(B.sc) या बीबीए(B.ba) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उनके पास 5 साल का अनुभव होना चाहिए। 

जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स) : इस पद के लिए उम्मीदवार के पास इंटर सीएमए या इंटर सीए के साथ ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित फील्ड का 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए। 

एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस) : इस पद के लिए उम्मीदवार के पास केमिस्ट्री या इनऑर्गेनिक या ऑर्गेनिक या एनालिटिकल या फिजिकल या पॉलीमर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उनके पास कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। 

एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (ऑफिशियल लैंग्वेज इंप्लीमेंटेशन) : इस पद के लिए उम्मीदवार के पास हिंदी में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 3 साल अनुभव होना चाहिए।  

सेक्रेटरी बीपीसीएल : इस पद के लिए उम्मीदवार के पास बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित फील्ड में 5 साल का अनुभव भी चाहिए।

आयुसीमा

जूनियर एग्जीक्यूटिव वेसाइड अमेनिटीज, जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 साल तक होनी चाहिए।

वहीं, एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (ऑफिशियल लैंग्वेज इंप्लीमेंट), जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स) और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस) के लिए अधिकतम उम्र 35 साल तक होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आप भारत पेट्रोलियम की ऑफिशियल वेबसाइट www.bharatpetroleum.in पर जाएं।

- होपमेज पर Job Openings सेक्शन शो होगा उस पर क्लिक करें।

- यहां आवेदन फॉर्म शो होगा उस पर क्लिक करके रजिस्टर कर लें।

- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लेने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।

- सभी डिटेल्स को दर्ज करने के बाद मांगे जा रहे डॉक्यूमेंट को भी अपलोड कर दें।

- आवेदन पत्र और फीस को जमा कर दें और फिर पेज का प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इतनी मिलेगी मंथली सैलरी

जूनियर एग्जीक्यूटिव एंड सेक्रेटरी पोस्ट- 30000 रुपये से 120000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। 

एसोसिएट एग्जीक्यूटिव पोस्ट- 40000 रुपये से 140000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके अनुभव और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। साथ ही इसमें लिखित या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट भी हो सकता है। केस बेस्ड डिसक्शन भी होगा और ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू जैसी चयन प्रक्रिया होगी।