Best Destination : भारत में मिलेगा विदेशों से अच्छा हनीमून डिस्टिनेशन, स्कॉटलैंड भी है इसके आगे फेल
Best Destination : गर्मियों की छुट्टियों में अधिकतर लोग पहड़ों पर घूमने के लिए जाते है. अगर भी घूमने या हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे है तो मेघालय आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.
मेघालय में बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर जाकर आपको ठंडक और सुकून महसूस होगा. मेघालय की इन जगहों का नजारा देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.
मेघालय की राजधानी Shillong
Shillong घूमने के लिए एक शानदार हिल स्टेशन है. यहां पर कई तरह के पहाड़ और झरने देखने को मिलेंगे. यहां के देवदार के पेड़ पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं. शांत और ठंडा माहौल गर्मियों के लिए परफेक्ट है.
मेघालय का चेरापूंजी (Cherrapunji)
चेरापूंजी बहुत ही फेमस पर्यटन स्थल है. चेरापूंजी में सबसे अधिक बारिश होती है. चेरापूंजी की साफ हवा, हरियाली और झरने हर किसी को अपनी ओर खींचते है. जो लोग प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताना चाहते है उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है.
मेघालय में स्थित एलिफेंट फॉल्स
अगर आप मेघालय में घूमने गए है और आपने एलिफेंट फॉल्स नहीं देखा तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे है. एलिफेंट फॉल्स अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. ये झरना पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित है.
एलिफेंट फॉल्स शिलांग शहर से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर है. तीन स्तरों में गिरने वाला एलिफेंट फॉल्स बेहद ही आकर्षक लगता है. इस झरने का नाम यहां मौजूद हाथी के आकार की एक चट्टान के कारण पड़ा है. ये चट्टान सन् 1897 में भूकंप के कारण नष्ट हो गई.
उमंगोट नदी
उमंगोट नदी भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित छोटा सा सीमावर्ती कस्बा डाउकी में बनी हुई है. ये नदी अपने क्रिस्टल क्लियर पानी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. इस नदी का पानी इतना साफ है कि इसमें चलने वाले जीव बिल्कुल साफ दिखाई देते है.
साथ ही इस नदी में चलने वाली नावें हवा में तैरती हुई नजर आती हैं. हर साल देश-विदेश से लाखों लोग इसे दिखने के लिए आते है.
मेघालय के लिविंग रूट ब्रिज
दुनियाभर में लिविंग रूट ब्रिज अपनी अनोखी बनावट और प्राकृतिक इंजीनियरिंग के लिए प्रसिद्ध है. ये ब्रिज सिंगल लिविंग रूट ब्रिज मावलिननॉन्ग के पास हैं. लिविंग रूट ब्रिज फिकस इलास्टिका यानी रबर के पेड़ों की जड़ों से बना है. लिविंग रूट ब्रिज 100 साल से भी अधिक समय तक टिका रह सकता है.