Aryan Yadav Success Story : IES अधिकारी के बेटे ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 31वीं रैंक, चाचा भी है IAS और RAS अधिकारी
Aryan Yadav Success Story : अगर कोई शख्स किसी चीज को पाने की जिद ठान लें तो वे उसे हासिल करके रहता है। ऐसा ही इस शख्स ने किया। हम बात कर रहे है आर्यन यादव(Aryan Yadav) की।
आर्यन राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर क्षेत्र के उलाहेड़ी गांव के रहने वाले हैं। आर्यन का परिवार भी प्रशासनिक सेवा दे रहा है। आर्यन के पिता जसवंत सिंह यादव भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) अधिकारी हैं।
आर्यन के बड़े चाचा वीर विक्रम यादव एक IAS अधिकारी हैं और दूसरे चाचा सुरेंद्र सिंह यादव RAS अधिकारी हैं। इतना ही नहीं, आर्यन के दादा स्वर्गीय दुर्गाप्रसाद जी गांव में 15 साल तक सरपंच रहे थे।
आर्यन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर क्षेत्र के उलाहेड़ी गाँव से पूरी की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आर्यन ने साल 2023 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बी. टेक(B.Tech) की डिग्री हासिल की।
UPSC की परीक्षा और सफलता
आर्यन ने बी. टेक(B.Tech) की डिग्री हासिल करने के बाद UPSC की तैयरी शुरू कर दी। आर्यन ने UPSC की परीक्षा में गणित (Mathematics) को वैकल्पिक विषय चुना।
आर्यन ने साल 2024 में UPSC की परीक्षा दी, लेकिन वे इंटरव्यू को पास नहीं कर पाए। उसके बाद आर्यन ने अपने पहले की परीक्षाओं को ध्यान से पढ़ा। आर्यन ने अपने दूसरे प्रयास के लिए मेहनत को डबल कर दिया।
आर्यन ने प्रीलिम्स परीक्षा से पहले ही मेन्स के सभी नोट्स बना लिए थे। उसके बाद आर्यन ने कई बार इन सभी नोट्स की रिविजन और आंसर राइटिंग पर ज्यादा ध्यान दिया।
परीक्षा के विभिन्न चरणों के दौरान वे गणित और जीएस (GS) के बीच समय का संतुलन बना कर रखते थे। प्रीलिम्स से कुछ महीने पहले वे अपना 90% समय सामान्य अध्ययन को देते थे।
आर्यन ने UPSC की तैयारी के लिए Vision IAS के फाउंडेशन कोर्स और ForumIAS के मार्गदर्शन कार्यक्रमों (जैसे MGP+) की मदद ली। उसके बाद आर्यन ने UPSC CSE 2025 की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 31वीं रैंक(AIR 31) हासिल की।