CTET 2026 परीक्षा के लिए आज से आवेदन हुआ शुरु, इस दिन होगा एग्जाम
CTET 2026 Exam Registration : अगर आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे है तो अब आपका ये सपना जल्द पूरा होने वाला है। हाल ही में केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) यानी CTET परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
CTET परीक्षा सितंबर में होने वाली है। इस परीक्षा के लिए आज यानी 11 मई से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। अगर आप इस परीक्षा का हिस्सा बनना चाहते है तो 11 मई से 10 जून 2026 तक आवेदन कर सकते है।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन दे सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल सितंबर के महीने में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) 6 सितंबर 2026 को आयोजन किया जाएगा। ये परीक्षा पूरे भारत में आयोजित की जाती है।
CTET September 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन से लेकर रिजल्ट की डेट महत्वपूर्ण तिथियां
सीटीईटी आवेदन शुरू होने की तिथि 11 मई 2026
आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जून 2026
आवेदन पत्र में सुधार की तिथियां 15 से 18 जून 2026
आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट 6 जून 2026
सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 3 सितंबर 2026 (संभावित डेट)
सीटीईटी सितंबर एग्जाम डेट 6 सितंबर 2026
सीटीईटी सितंबर एग्जाम रिजल्ट डेट 30 अक्टूबर 2026 या अंतिम सप्ताह
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज में जाएं और वहां से आवेदन लिंक देख सकते हैं।
- 'सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी जा रही डिटेल्स को दर्ज करने के बाद आवेदन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।