Anuj Agnihotri Success Story : दिल्ली के SDM ने UPSC में ऑल इंडिया हासिल की 1 रैंक, देश में हो रही है इनके नाम की चर्चा
Anuj Agnihotri Success Story : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा को पास करने के लिए लोग अपना खून-पसीना एक कर देते है। हाल ही में UPSC परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है।
परीक्षा में हजारों बच्चों का रिजल्ट बेहतरीन रहा। उनमें से एक है अनुज अग्निहोत्री। अनुज अग्निहोत्री UPSC की परीक्षा में सबसे पहला नाम इन्हीं का है। इन्होंने UPSC में ऑल इंडिया 1-रैंक हासिल की है।
अनुज कहां के रहने वाले है
अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri)राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा कस्बे के रहने वाले हैं। उनके पिता राजस्थान परमाणु बिजलीघर में काम करते हैं और उनकी मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। अनुज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रावतभाटा से की।
अनुज ने 10वीं की पढ़ाई रावतभाटा स्थित एटमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल (Atomic Energy Central School) से पूरी की और 12वीं कक्षा की पढ़ाई कोटा के एम.बी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (M.B.Public Senior Secondary School) से की।
उसके बाद अनुज ने जोधपुर के एम्स (AIIMS) से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की। अनुज पेशे से एक डॉक्टर हैं।
2023 में पहला प्रयास, बने थे दिल्ली के SDM
अनुज का सपना था कि वे UPSC की परीक्षा दें। डॉक्टरी करने के बाद अनुज ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। अनुज ने 2023 में अपने पहले प्रयास में UPSC की परीक्षा पास करके अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (DANICS) में एक परिवीक्षाधीन (probationer) अधिकारी के रूप में कार्यरत थे और उसके बाद दिल्ली में एसडीएम (SDM) के पद पर तैनात थे।
लेकिन अनुज फिर से तीसरी बार UPSC की परीक्षा दी। साल 2025 में डॉ. अनुज ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC CSE की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 1रैंक हासिल की। आज डॉ. अनुज का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ। अनुज को गाने गाना का भी बहुत शौक है।