Ajab-Gjab News : बस कंडक्टर की लंबाई बनी मुसीबत, बस ड्यूटी से हटाकर मिली ऑफिस की जिम्मेदारी
Ajab-Gjab News : आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका कद लंबा होना चाहिए। लंबा कद पर्सनैलिटी की खास पहचान होती है। लेकिन एक शख्स अपनी लंबाई से परेशानी झेलनी पड़ती है।
हम बात कर रहे है हैदराबाद के तेलंगाना के अमीन अहमद अंसारी की। अमीन अहमद अंसारी तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम में कंडक्टर की नौकरी करता है। उनका कद करीब 198 सेंटीमीटर यानी लगभग 6 फीट 6 इंच है।
वे सबसे लंबी हाइट वाले बस कंडक्टर है। उनकी लंबाई लोगों का आकर्षक का केंद्र बन गया है। अमीन अपनी लंबाई से परेशान हो चुके है। मेहदीपट्टनम डिपो में ड्यूटी के दौरान बसों की छत अमीन की लंबाई से काफी नीचे है।
जिसके कारण अमीन को सिर झुकाकर यात्रियों की टिकट काटनी पड़ती है। साथ ही अमीन को आगे से पीछे यात्रियों के बीच में से जाने के लिए भी परेशानी होती है। अमीन को रोजमर्रा के काम में भी परेशानी होती है।
अमीन को लगातार बस में झुककर काम करने से उनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। अमीन की गर्दन, पीठ और रीढ़ की हड्डी में दर्द इतना बढ़ गया कि सामान्य चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है।
निगम ने पहले उन्हें कुछ समय के लिए विशेष ड्यूटी पर भेजा था, जहां बसों के अंदर काम नहीं करना पड़ता था। कुछ समय के बाद अमीन को फिर से बस में भेजा गया। उसके बाद उनका दर्द ओर ज्यादा बढ़ गया।
अमीन की हालत को देखते हुए तेलंगाना परिवहन विभाग ने उन्हें विशेष ड्यूटी पर भेज दिया है। अब अमीन को बस के अंदर खड़े होकर टिकट काटने की जरूरत नहीं होगी। अब अमीन को प्रशासनिक काम, बस पास सेक्शन या एयरपोर्ट सेक्शन में ड्यूटी दी गई है।