Agra-Mumbai Corridor : मध्य प्रदेश के इस एक्सप्रेस-वे पर होगा बड़ा बदलाव, NHAI ने शुरू किया नया प्लान 

Agra-Mumbai Corridor : हर रोज लाखों लोग इंदौर से मुंबई हाईवे से यात्रा करते है। अब केंद्र सरकार इंदौर से मुंबई सफर करने वाले लोगों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) आगरा-मुंबई कॉरिडोर में 4-लेन को बढ़ा कर 6-लेन किया जाएगा। इससे अब ट्रैफिक की समस्या कम हो जाएगी।
 

Agra-Mumbai Corridor : हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने एक मास्ट प्लान जारी किया है। जिसमें आगरा-मुंबई कॉरिडोर के एक बड़े हिस्से को चार-लेन से बढ़ाकर छह-लेन (Six Lane) करने की तैयारी शुरू की जा रही है।

इस परियोजना में भेरू घाट, बाकनेर घाट और बिजासन घाट जैसे कठिन पहाड़ी रास्तों को 4-लेन से बदल कर 6-लेन किया जाएगा। इन सभी घाटों पर ट्रैफिक की समस्या और हादसों का खतरा ज्यादा बढ़ रहा था।

अब इस एक्सप्रेसवे को चौड़ा करने से गाड़ियों को चलने में आसानी होगी। इसी के साथ खलघाट इलाके में नर्मदा नदी पर एक ओर नया समानांतर पुल बनाया जाएगा। इससे पहले वाले पुल पर भारी ट्रैफिक जाम रहता है।

जिससे गाड़ियों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। अब इस नए पुल के बनने लोगों को बिना रुके आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हर रोज इस एक्सप्रेसवे से 40 हजार वाहन गुजरते है।

ये हाईवे 4-लेन होने के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक धीमा हो जाता है। अब इस हाईवे को 6-लेन बनने के बाद समय घट जाएगा। इसी के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में नए बाईपास,  सर्विस रोड और फ्लाइओवर बनाए जाएंगे।

इससे लोकल ट्रैफिक और हाईवे ट्रैफिक की समस्या दूर हो जाएगी। सभी घाटों पर खतरनाक मोड़ होने के कारण कई हादसे हो जाते है। जिसके लिए इन खतरनाक मोड़ों को फिर से डिजाइन किया जाएगा।

साथ ही जल निकासी के लिए बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। इस हाईवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। जिससे किसी भी इमरजेंसी स्थिति में तुरंत मदद मिल सकें।

इस हाईवे पर 4-लेन को 6-लेन में बदलने का काम शुरू हो चुका है। इंदौर-खलघाट-सेंधवा-महाराष्ट्र की डीपीआर पर काम शुरू हो चुका है।