8 लाख से कम कीमत पर मिलेगी ऑटोमैटिक SUV कार, दमदार माइलेज के साथ मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Best Automatic SUVs in India 2026 : भारत में बहुत सी कंपनियां है जो ऑटोमैटिक SUV कार बनाती है। आज के समय में ऑटोमैटिक SUV कार की मांग बढ़ती जा रही है।
Tata Punch AMT से लेकर Kia Seltos DCT तक भारत की बेस्ट ऑटोमैटिक SUVs कारें है। इन सभी कारों में आपको माइलेज के साथ एडवांस फीचर्स, शानदार सेफ्टी मिलेगी। ये सभी कारें आपको 8 लाख से भी कम कीमत में मिल जाएगी।
Tata Punch Facelift
अगर आप Tata Punch की AMT (ऑटोमैटिक) कार खरीदना चाहते है तो आपको ये कार मात्र ₹7,59,990 में मिल जाएगी। इसमें आपको 1.2 लीटर Revotron या Turbo पेट्रोल इंजन के साथ स्मूथ 5/6-स्पीड AMT मिल जाएगा।
ये कार 18-20 kmpl (ARAI) की फ्यूल एफिशियेंसी की माइलेज देती है। ये कार 5-स्टार सेफ्टी के साथ आती है। इसमें आपको 10.25-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, 360° कैमरा, वायरलेस चार्जर, ESP और हिल होल्ड फीर्चस मिल जाएंगे।
माइक्रो-SUV शहर की सबसे सुरक्षित और मजबूत गाड़ी है। Tata Punch में आपको रॉबस्ट बिल्ड, कमांडिंग ड्राइविंग पोजीशन और iRA कनेक्टेड टेक मिलेगा।
इसी के साथ पावरफुल टर्बो वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी मिलेंगे। अगर आप बजट में कोई कार खरीदना चाहते है तो Punch Automatic आपके लिए बेस्ट चॉइस है।
Skoda Kylaq
अगर आप Skoda Kylaq की SUV कार खरीदते है तो आपको इसमें 1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल (115 PS)इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर मिलेगा। इस कार की शुरुआती कीमत ₹9,25,000 है। ये कार 19.05 kmpl (ARAI)क्लेम्ड माइलेज देती है।
इसमें आपको LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 10-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जर जैसे फीर्चस मिल जाएंगे। ये कार एक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। इसमें आपको स्पेसियस केबिन, शानदार हैंडलिंग और प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा।
Maruti Brezza
भारत में हर किसी पहली पसंद ऑटोमैटिक Maruti Brezza है। इसमें आपको 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर मिलेगा। इस कार की शुरुआती कीमत ₹10,59,900 है।
ये कार 19-20 kmpl के करीब की माइलेज देती है। साथ ही इसमें आपको 9-इंच टचस्क्रीन, 360° कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, 6 एयरबैग्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीर्चस मिल जाएंगे।
Brezza का हाई ग्राउंड क्लियरेंस, कम मेंटेनेंस और बेहतरीन रीसेल वैल्यू इसे पॉपुलर बनाती है। इस कार में आपको CNG ऑप्शन भी मिल जाएगा।