Weather Update : दिल्ली और यूपी सहित इन 5 राज्यों में होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update : देश के हर जगह पर बारिश देखने को मिल रही है. कहीं आंधी- तूफान, तो कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है. हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने वाली है. IMD के मुताबिक बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक आकाशीय बिजली चमकरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हरियाणा की बात करें तो यहां पर आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है.
बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ बर्फ गिरने की संभावना है. इसी के साथ कई राज्यों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.