Weather in Haryana : अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather in Haryana : हरियाणा में आज फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 5 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
बताया जा रहा है कि उत्तरी जिलों में 9 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को 17 जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.
इन सभी 17 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया. वहीं, वाकी के जिलों में बारिश को लेकर येलो अर्लट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी- दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर जिलों में 7-8 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
साथ ही इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. बताया जा रहा है कि 9-10 अप्रैल तक ऐसे ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.