Khet Talab Yojana 2026 :  सरकार इन किसानों को देगी ₹52,500 सब्सिडी, इस खेती में होगा डबल मुनाफा

Khet Talab Yojana 2026 : आज के समय में हर किसान सरकार द्वारा लागू हर योजना का लाभ उठा रहा है. केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित योजनाएं की मदद से किसान को खेती करना बहुत आसान हो गया है. हाल ही में सरकार ने एक नई योजना लागू की है. जिसकी मदद से खेती करने पर आपको डबल मुनाफा मिलेगा. आइये जानते है इस योजना के बारे में...
 

Khet Talab Yojana : अगर आप खेती करते है तो ये खबर आपके लिए बेस्ट है. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए खेत तालाब योजना (Khet Talab Yojana) लागू की है. इस योजना के तहत किसान अपने खेत में ही पानी का स्थायी इंतजाम कर सकते हैं.

खेत में तालाब बनाने से आप उसमें मछली पालन जैसे अतिरिक्त स्रोतों का काम कर सकते है. जिसकी मदद से आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी. यूपी सरकार ₹1,05,000 की कुल लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए किसानों को 50% की सब्सिडी (Subsidy) दी जाएगी.

आप सभी को पता आज के समय में खेतों की सिंचाई महंगी होती जा रही है. इस योजना के तहत किसान अपने खेत में ही पानी स्टोर या तालाब सकते है. खेत तालाब योजना का उद्देश्य जल संरक्षण और आय बढ़ाना है.

इस योजना के तहत किसानों को सब्सिडी की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम  से उनके खाते में सीधे भेजी जाएगी. यूपी सरकार इस योजना को 'मल्टी-पर्पज' मॉडल के रूप में प्रमोट कर रही है.

यूपी सरकार का कहना है कि एक तालाब से आप फसलों की सिंचाई, मछली पालन, सिंघाड़ा, मखाना और मोती (Pearl) की खेती कर सकते है. खेत में तालाब बनवाने से सूखे जैसी स्थिति में आपका तालाब आपकी फसल को बर्बाद होने से बचाएगा. 

ऐसे करें आवेदन 

रजिस्ट्रेशन : सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (upagriculture.com) पर जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा. 

दस्तावेज : किसान के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के कागजात होने चाहिए. 

संपर्क : इस योजना के लिए आप अपने जिले के 'उप कृषि निदेशक' कार्यालय या स्थानीय राजकीय कृषि बीज भंडार पर संपर्क करें.

टारगेट : इस योजना का आवेदन 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार किया जाएगा.