Haryana Weather Update : अगले 48 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने दी नई अपडेट  

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में हर रोज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा में बारिश का दौर एक बार थम चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल। 
 

Haryana Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में गर्म हवाएं शुरु होने वाली है।  हरियाणा में बारिश का दौर थम चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में तेज गर्म हवाएं और तीखी धूप होने वाली है।

जिसके कारण हरियाणा के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आज हरियाणा में मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक तीखी धूप होगी।

 फिलहाल शहर में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में गर्मी तेजी से बढ़ सकती  है और कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

अभी हरियाणा में मौसम का तापमान 36°C तक पहुँच गया है। हरियाणा के सिरसा और हिसार जिले में 14-17 अप्रैल 2026 तक अधिकतम तापमान रहने वाला है।

जिससे लोगों को दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस होगी। कई जगहों पर मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

चंडीगढ़ की बात करें, तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने  वाला है और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहेगा। पंचकूला और मोहाली में भी मौसम गर्म रहेगा। अगले दो दिनों तक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है।  

हरियाणा मौसम का मुख्य विवरण (आज और आगे)

आज का तापमान: आज हरियाणा में दिन का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 21°C रहने की उम्मीद है।

अगले कुछ दिन: 15 अप्रैल को तापमान 37°C और 16-17 अप्रैल तक 39°C तक जा सकता है । सप्ताह के अंत तक तापमान 40°C को पार करने की संभावना है।

बारिश की संभावना: फिलहाल बारिश के आसार बहुत कम हैं। हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण अगले 48 घंटों के बाद कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं।