Haryana Weather Today : अगले 2 दिनों तक हरियाणा के इन 17 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट  

Haryana Weather Today : पिछले काफी समय से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के इन 17 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 

Haryana Weather Today : हरियाणा में कई दिनों से मौसम में कुछ अलग बदलाव देखने को मिल रहा है. हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. हरियाणा में मंगलवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार हिसार, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, फरीदाबाद, पंचकूला, यमुनानगर और कैथल समेत कई जिलों में मंगलवार को दिन के समय ही रुक-रुककर बारिश शुरू हुई.

हाल ही में मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हांसी और हिसार में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना हो सकती है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज यानी 8 अप्रैल को हरियाणा में व्यापक वर्षा, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है.  हरियाणा के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे.

साथ ही कई जिलों में अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार कई जगहों पर बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.