Haryana Weather : 5 मई तक हरियाणा के इन जिलों में होगी धूलभरी आंधी के साथ बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट 

Haryana Weather : पिछले कई दिनों से हरियाणा के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। 2 दिन से हरियाणा में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो रही है। बारिश होने से हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने हरियाणा में 5 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जाकी किया है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 

Haryana Weather : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा के मौसम ने करवट ली है। मंगलवार से हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा में दिन के साथ रात को भी तापमान में गिरावट आई है।

साथ ही कई दिनों से हरियाणा के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबादी हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।  

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 30 अप्रैल को हरियाणा के कई जिलों में ठंडी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल हिसार, नारनौल, कैथल, झज्जर, रोहतक में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

1 मई को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 मई को गुरुग्राम, भिवानी, सिरसा, चरखी दादरी में तेज आंधी के साथ आसमानी बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, 4 और 5 मई को सिरसा, चरखी दादरी, करनाल, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, नूंह और सोनीपत में तेज ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। अगले 3 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हरियाणा में 2 दिन से कई जिलों में हल्की बूंदाबादी हो रही है।

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, युनानगर, सोनीपत, पानीपत और करनाल में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के साथ लगते राज्यों में भी मौसम में बदलाव आ रहा है।

पंजाब के लुधियाना, अमृतसर और पटियाला समेत कई जिलों में आंधी आने के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।