Haryana Weather : अगले 3 घंटे में हरियाणा के इन 6 जिलों होगी धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश, कई जिलों में तापमान 40 से हुआ पार
Haryana Weather : हरियाणा के मौसम में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाण के कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कई जिलों में तेज हवाएं चलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों तक हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण कुछ हिस्सों में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश की सक्रियता बनी हुई है। अगले 2 घंटे में पंचकूला, अंबाला, और यमुनानगर आसमानी बिजली चमकने और तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
इसके अलावा, यमुनानगर, करनाल, और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों पर मौसम सुहाना रहेगा। बताया जा रहा है कि 15 मई के बाद से हरियाणा के तापमान में बढ़ोतरी आएगी।
आज हरियाणा के कई जिलों में तापमान 40°C से 41°C के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, भीषण लू (Heat Wave) की स्थिति दोबारा लौट आएगी।
आज सिरसा का तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी प्रकार हिसार का तापमान भी 42.4 डिग्री, रोहतक में 41.1 डिग्री सेल्सियस, चरखी दादरी में 41.7 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।