Haryana Weather : अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन 10 जिलों में आंधी के साथ होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट  

Haryana Weather : हरियाणा में हर रोज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले 2 घंटें में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 

Haryana Weather : पिछले कई दिनों से हरियाणा के मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा में कहीं ठंडी हवाएं चल रही है और लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश और कई जिलों में शुष्क मौसम बना रहेगा। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर आज हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों तूफानी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में आसमानी बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ रोहतक, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ में तेज ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूदांबादी होने की संभावना है।

कई जिलों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के साथ बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 2 से 3 दिनों के तक हरियाणा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अुसार कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बिजली कड़केगी और आंधी के साथ बारिश होने संभावना है। हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है।

जिसके कारण हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।