Haryana Weather : अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, IMD ने दी चेतावनी
Haryana Weather: हर रोज हरियाणा के मौसम करवट बदल रहा है. कभी बारिश, कभी धूप और कभी सुहाना मौसम देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 घंटे में हरियाणा कई जिलों में आंध-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
Apr 8, 2026, 18:07 IST
Haryana Weather : हरियाणा में बारिश होने के कारण मौसम बहुत ही सुहावना हो रहा है. मौसम बदलने से शीत लहर चल रही है. साथ ही कई जगहों पर हल्की बूंदाबादी हो रही है.
हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा 7 जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जिसके कारण बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है.
हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. साथ ही सिरसा, हिसार, हांसी, फतेहाबाद , जींद , रोहतक आदि शहरों में तेज आंधा के साथ भारी बारिश होने की सभावना है.
बताया जा रहा है 13 अप्रैल तक मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मैसम विभाग के अनुसार कल यानी 9 अप्रैल को कई शहरों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
साथ ही कई शहरों में आंधी आने की संभावना है. साथ कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे.